फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather Forecast Today Monsoon may arrive in a few hours

Bareilly Weather: रुहेलखंड में कुछ ही घंटों में दस्तक दे सकता है मानसून, पांच दिन तक बारिश के आसार

Mon, 24 Jun 2024 06:02 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 24 Jun 2024 06:02 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बरेली व आसपास के क्षेत्र में सोमवार से मानसून का आगाज होने का अनुमान जताया है। इस दौरान शहर में शनिवार सुबह और शाम हल्की बारिश हुई। रविवार को भी दिनभर बादलों की लुकाछिपी होती रही। 

विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Today Monsoon may arrive in a few hours
बरेली में शनिवार को हुई थी बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में प्री मानसून की रिमझिम ने तप रहे पारा के तेवर ढीले कर दिए हैं। इधर, मौसम विभाग ने सोमवार से रुहेलखंड क्षेत्र में मानसून की दस्तक का अनुमान जताया है। रविवार को दिन भर बादल मंडराने के साथ कहीं-कहीं रिमझिम बारिश भी हुई। बारिश से अब उमस होने लगी है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग ने सोमवार से मानसून प्रभावी होने के बाद अगले पांच दिन तक बादल छाए रहने और कई इलाकों में बारिश के आसार जताए हैं। जिन इलाकों में निम्न वायुदाब का क्षेत्र होगा, वहां झोंके के साथ हवा का प्रवेश होने का अनुमान है। इससे तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट हो सकती है। 
विज्ञापन


रविवार को सुबह बारिश के बाद दिन भर धूप और बादलों के बीच लुकाछिपी जारी रही। दोपहर करीब दो बजे फिर हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में दो मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। दोपहर में धूप ने उमस का भी अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.0 डिग्री और न्यूनतम सामान्य स्तर पर 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बादल मंडराने, हल्की बारिश से बीते दिनों 20 फीसदी से कम दर्ज हो रही नमी अब 62 फीसदी तक जा पहुंची है।

बारिश के साथ आएंगी बीमारियां, सताएंगे मच्छर
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ राहुल वाजपेई के मुताबिक बारिश के मौसम में मौसमी बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। इन दिनों में मच्छर काटने, दूषित पानी और खाद्य पदार्थों के सेवन से बीमारियां तेजी से बढ़ने लगती हैं। 

मलेरिया, डेंगू, मस्तिष्क ज्वर के साथ ही टाइफाइड, डायरिया आदि के मरीज बढ़ते हैं। समय से यदि इन बीमारियों की रोकथाम और उपचार न किया जाए तो हालात बिगड़ जाते हैं। लोगों को सावधान रहने का सुझाव दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed