फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari Minimum temperature crosses 28 degrees Celsius

Bareilly Weather: बरेली में भीषण गर्मी का सिलसिला बरकरार, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार

Wed, 22 May 2024 10:20 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 22 May 2024 10:20 AM IST
सार

Weather Update: बरेली में मंगलवार को हवा की दिशा में बदलाव होते ही न्यूनतम और अधिकतम पारा में कमी आई थी, लेकिन बुधवार को फिर बढ़ोतरी दर्ज हुई है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। 

विज्ञापन
Bareilly Weather Forecast Today Mausam Ki Jankari Minimum temperature crosses 28 degrees Celsius
धूप से बचने के लिए गमछा से सिर ढककर स्कूटी चलाता युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। गर्म हवा और चिलचिलाती धूप लोगों को बेहाल कर रही है। वहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। बुधवार को न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सुबह 10 बजे न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले हवा की दिशा में बदलाव होते ही न्यूनतम और अधिकतम पारा मंगलवार को तीन डिग्री लुढ़क गया। मौसम विभाग ने आने वाले तीन से चार दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार जताए हैं। हालांकि, लू संबंधी अलर्ट से बरेली अभी बाहर है। 
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक सोमवार रात 12 बजे से हवा की दिशा बदलने लगी थी। शहर में निम्न वायुदाब का क्षेत्र बना और पहाड़ों की हवा ने झोंके के साथ प्रवेश किया। मंगलवार को रात का पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह भी बीते दिनों की तरह तल्ख नहीं रही। दोपहर में धूप झुलसाती रही पर पारा 40 डिग्री के आंकड़े से नीचे 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कटौती से जूझ रहे उपभोक्ता 
भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मर हांफ रहे हैं। उनको फुंकने से बचाने के लिए कूलर लगाकर ठंडा किया जा रहा है। दूसरी आर, शहरवासी गर्मी से तरबतर हो रहे हैं। उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती, ट्रिपिंग और फॉल्ट से जूझ रहे हैं। सोमवार रात से लेकर मंगलवार दिनभर आपूर्ति ठप होती रही। ट्रांसफार्मर फुंकने पर अफसर कभी ट्रॉली ट्रांसफार्मर लेकर दौड़े तो कभी फॉल्ट दुरुस्त कराने के लिए जूझते रहे।

सोमवार रात तेज हवा चलने पर फॉल्ट की आशंका में शहर के कई उपकेंद्रों ने बिजली आपूर्ति बंद कर दी थी। करीब दो घंटे बाद जब तेज हवा थमी तो आपूर्ति बहाल की गई। इधर, मंगलवार सुबह 33 केवी सप्लाई फेल होने से पवन विहार, हरुनगला, सुपर सिटी, ट्रांसपोर्ट नगर आदि प्रभावित रहे। वहीं, हरुनगला उपकेंद्र पर फीडर बंद किए जाने से दोपहर में दो घंटे से ज्यादा समय तक आपूर्ति बाधित रही। 

आती-जाती रही बिजली
रीजनल कॉलेज के पास हुए फॉल्ट की वजह से महानगर फीडर से जुड़े मोहल्लों में आपूर्ति प्रभावित रही। बालीपुर से आधे घंटे की कटौती की गई। सुभाषनगर, किला, रोहली टोली, कांकर टोला, इज्जतनगर, सीबीगंज, बाकरगंज आदि मोहल्लों की बिजली भी काफी देर तक गुल रही। लोग उपकेंद्र पर कॉल करते रहे पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed