फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly weather change due to rain temperature dropped

Bareilly Weather: बरेली में बिगड़ा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ फरवरी के पहले दिन की शुरुआत

Thu, 01 Feb 2024 08:13 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 01 Feb 2024 08:13 AM IST
सार

बरेली में जनवरी के आखिरी दिन धूप खिली तो शाम से मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा। रात में बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार तड़के बारिश शुरू हो गई, जिससे फिर ठिठुरन बढ़ गई। 

विज्ञापन
bareilly weather change due to rain temperature dropped
बृहस्पतिवार तड़के शुरू हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में जनवरी का पूरा महीना कोहरे की आगोश में बीता। फरवरी के पहले दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। बुधवार रात बूंदाबांदी शुरू हुई, जो बृहस्पतिवार सुबह बारिश में तब्दील हो गई। बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया है। 

विज्ञापन


पुरवाई ने लुढ़कते पारे को स्थिर कर अब सामान्य से अधिक पहुंचा दिया, लेकिन हवा में सौ फीसदी नमी और सुबह-शाम घने कोहरे से ठिठुरन बरकरार रहा। बुधवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिन में चटख धूप से लोगों को राहत मिली। शाम को बादल छाने लगे। देर रात बूंदाबांदी हुई। बृहस्पतिवार तड़के बारिश शुरू हो गई। 

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ रवि कुमार के मुताबिक दक्षिण-पूर्व दिशा से चल रही हवा से पहाड़ों की बर्फीली हवा का प्रवेश कम हुआ। लिहाजा, दिन के साथ रात के पारे में भी उछाल दर्ज होने लगा है। करीब पखवाड़ाभर बाद रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस पहुंचा। जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, पर दिन का पारा स्थिर रहा।

अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बृहस्पतिवार की तरह शुक्रवार को भी बादल छाए रहने का अनुमान है। गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आएगी। सुबह-शाम कोहरा छा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed