फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly was the second coldest district in the Uttar pradesh due to cold wave

Weather: प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा बरेली, सर्द हवा से कांपे लोग; अभी और गिरेगा तापमान

Thu, 11 Dec 2025 06:34 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 11 Dec 2025 06:34 AM IST
सार

बरेली समेत आसपास के जिलों में सर्दी का प्रकोप जारी है। बुधवार को बरेली प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। सर्द हवा चलने से गलन और ठिठुरन बढ़ रही है। 

विज्ञापन
Bareilly was the second coldest district in the Uttar pradesh due to cold wave
जंक्शन पर सर्दी से ठिठुरते दिखे यात्री - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ती जा रही है। बुधवार को 6.6 डिग्री न्यूनतम और 21.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ बरेली प्रदेश में दूसरा सबसे ठंडा जिला रहा। न्यूनतम में 6.4 डिग्री संग इटावा और अधिकतम में 21 डिग्री सेल्सियस के साथ नजीबाबाद सर्वाधिक ठंडे रहे। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में पछुआ हवा का प्रवेश जारी रहेगा। आगामी दो दिन में न्यूनतम तापमान में दो और अधिकतम में एक डिग्री सेल्सियस गिरावट का अनुमान जताया है।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक पहाड़ों से सटे मैदानी इलाकों में शीतलहर जारी है। बर्फीली हवा के प्रवेश से दो-तीन दिन में रात का पारा और लुढ़कने का अनुमान है। बुधवार सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे धूप निकली। कोहरा कम होता गया, पर सर्द हवा ठिठुरन का अहसास कराती रही। उन्होंने किसानों को कृषि रक्षा केंद्र से संपर्क कर फसलों को पाले से बचाने के लिए जरूरी उपाय करने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


छह साल बाद 10 दिसंबर को पारा फिर न्यूनतम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, छह साल बाद इस वर्ष दस दिसंबर को रात का पारा न्यूनतम हुआ है। 2018 में अधिकतम 22.7 और न्यूनतम पारा 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। क्रमवार 2019 में 22.1, 8.1, 2020 में 26.9, 12.2, 2021 में 23.4, 10.3, 2022 में 25.0, 9.0, 2023 में 23.0, 7.8, 2024 में 22.8, 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

शाहजहांपुर: सीजन की सबसे ठंडी रही मंगलवार की रात
शाहजहांपुर में सीजन की सबसे ठंडी रात मंगलवार की रही। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। पछुआ हवा चलने से गलन का असर बढ़ गया है। अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट हुई है। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक पछुआ हवा चलने से तापमान में गिरावट होने के साथ गलन बढ़ने की संभावना है। 15 दिसंबर के बाद शीतलहर चलने के आसार बन रहे हैं।

दिसंबर के दूसरे सप्ताह में तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। पछुआ हवा और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से गलन बढ़ गई है। हल्का कोहरा का असर रहा। रात और दिन का तापमान घटने लगा है। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान सीजन का सबसे कम है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है। उन्होंने बताया कि पछुआ हवा चल रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर भी पड़ रहा है। तापमान में और गिरावट होने के साथ गलन बढ़ने के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed