फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly violence news Properties of Maulana Tauqeer close associates to be measured

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर के करीबियों की संपत्तियों की पैमाइश शुरू, अवैध निर्माण पर चल सकता बुलडोजर

Tue, 07 Oct 2025 07:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Oct 2025 07:16 PM IST
सार

बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद से अब तक 200 करोड़ की संपत्तियां सील की जा चुकी हैं। इन संपत्तियों की अब पैमाइश शुरू कराई गई है। 

विज्ञापन
Bareilly violence news Properties of Maulana Tauqeer close associates to be measured
मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर हुई कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बवाल कराने के मौलाना तौकीर रजा के करीबियों की संपत्तियों की पैमाइश शुरू कराई गई है। मौलाना के करीबी रहे डॉ. नफीस का जखीरा स्थित बरातघर ध्वस्त किया जा चुका है। चिह्नित की जा रही अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल सकता है।

विज्ञापन


बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बवाल के बाद सील की गईं 200 करोड़ की संपत्तियों के अभिलेख खंगाले हैं, ताकि विधिक प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ा जा सकें। आरोपियों और उनके करीबियों की संपत्तियों को चिह्नित करने का काम अभी थमा नहीं है। बताया गया है कि मानचित्र स्वीकृत नहीं है तो संपत्तियां सील की जाएंगी और अगर बगैर मानचित्र के निर्माण कराया गया है, अगर जमीन भी सरकारी है तो उस बुलडोजर चलना तय है। 
विज्ञापन


अब तक की छानबीन में बरातघर, होटल, दुकानों और आवासीय भवन मानचित्र की शर्तों के विपरीत पाए गए हैं। फाइक एन्क्लेव में राजस्वकर्मी सीलिंग की जमीन पर कब्जे चिह्नित करने के लिए लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई का शिकंजा 
चार बरातघर सील, एक हुआ ध्वस्त बीडीए ने आरिफ का फहमलान, फ्लोरा गार्डन और उनकी पत्नी का स्काईलार्क होटल, फरीदापुर चौधरी स्थित पूर्व पार्षद वाजिद बेग का बेग पैलेस बरातघर, पार्षद मैहसर खां के पिता नासिर खां का गैराज और वर्कशॉप/सपा पार्षद अब्दुल कय्यूम मुन्ना का बाइक शो-रूम सील किया है। 

नौमहला मस्जिद के पास की मौलाना के करीबी नदीम की ओर से बनवाई गईं चार दुकानों, फाइक एन्क्लेव में फरहत का मकान, नरियावल में शराफत के बरातघर को सील किया गया है। मोहनपुर ठिरिया के प्रधान जाकिर का जिम और उनके करीबी इरफान का बर्फखाना भी सील किया गया है। इसके अलावा नगर निगम ने नावल्टी चौराहे के करीब पहलवान साहब की मजार के पास 74 दुकानों की मार्केट पर ताला डाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed