फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly violence 76 people on police radar accused of gathering crowd for protest

बरेली बवाल: चार पार्षद समेत 76 लोग पुलिस के रडार पर, भीड़ जुटाने का आरोप; शहर के इन मोहल्लों में कड़ी निगरानी

Mon, 29 Sep 2025 01:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 01:16 PM IST
सार

बरेली में बवाल के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन 77 लोगों की मदद से भीड़ जुटाई गई थी। इनमें पांच पार्षद भी शामिल हैं। एक पार्षद अनीस सकलैनी को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

विज्ञापन
Bareilly violence 76 people on police radar accused of gathering crowd for protest
बिहारीपुर ढाल पर तैनात पुलिस बल और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बवाल के मामले में प्रशासन की मनाही के बावजूद भीड़ को खलील स्कूल तिराहे की ओर भेजने में सात थाना क्षेत्र के 77 लोगों की भूमिका सामने आई है। इनमें पांच पार्षद भी शामिल हैं। एक पार्षद को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अब चार पार्षदों सहित 76 लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। साक्ष्य के आधार पर पुलिस संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


शहर में शुक्रवार को हुए बवाल को लेकर पांच थानों में 10 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, एलआईयू के इनपुट और सर्विलांस की मदद से पता चला है कि कोतवाली, किला, प्रेमनगर, सीबीगंज, बारादरी, इज्जतनगर और कैंट थाना क्षेत्र के 77 लोगों की मदद से बवाल के लिए भीड़ जुटाई गई थी। इनमें से 55 को आईएमसी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खां ने व्हाट्सएप कॉल की थी। इनमें से पार्षद अनीस सकलैनी को पुलिस शनिवार को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य लोगों की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। सभी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। 

विज्ञापन

Bareilly violence 76 people on police radar accused of gathering crowd for protest
पुलिस अफसरों ने किया रूट मार्च - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि साजिश रच कर शहर का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। साजिश रचने वालों में से कुछ भीड़ के बीच थे और कई पर्दे के पीछे थे। ऐसे 77 लोगों को चिह्नित  किया गया है। उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य के साथ कार्रवाई की जाएगी।
 

Bareilly violence 76 people on police radar accused of gathering crowd for protest
बरेली में बवाल के बाद गिरफ्तारी आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों की संपत्ति की जांच के लिए पुलिस ने शुरू किया पत्राचार
शहर में शुक्रवार को हुए बवाल को लेकर पुलिस ने तौकीर रजा समेत अन्य आरोपियों की संपत्ति की जांच के लिए बीडीए और राजस्व के साथ ही अन्य विभागों से पत्राचार शुरू कर दिया है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि कोतवाली, बारादरी, प्रेमनगर, किला और कैंट थाना क्षेत्र में बवाल के आरोपियों के करीबियों के लॉन, बरातघर और होटलों की जांच के लिए भी संबंधित विभागों को लिखा गया है। अब तक 15 से ज्यादा ऐसी संपत्तियां प्रकाश में आ चुकी हैं। 
विज्ञापन

Bareilly violence 76 people on police radar accused of gathering crowd for protest
Bareilly Violence - फोटो : अमर उजाला

इधर, बवाल के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही सभी आरोपियों पर कानून का शिकंजा कस दिया जाएगा। कुछ आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार लोकेशन बदल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया है। जल्द ही नतीजे सामने आएंगे।

Bareilly violence 76 people on police radar accused of gathering crowd for protest
बरेली में तैनात पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अवैध धंधे और कब्जे की भी हो रही पड़ताल
पुलिस अफसरों ने बताया कि बवाल में जितने भी लोग जेल भेजे जा रहे हैं, उनके अवैध धंधों का पता लगाया जा रहा है। आय के स्रोतों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किसी ने सार्वजनिक या किसी की निजी जमीन और मकान-दुकान पर कब्जा तो नहीं कर रखा है। जेल भेजे गए जिन आरोपियों की शहर का माहौल बिगाड़ने में पहले भी संलिप्तता उजागर होगी, पुलिस उन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। अपराध से अर्जित उनकी संपत्ति भी कुर्क कराई जाएगी।

Bareilly violence 76 people on police radar accused of gathering crowd for protest
पैदल मार्च करते डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
22 मोहल्लों की टोह ले रही खुफिया इकाई
शहर में बवाल के बाद सौदागरान, स्वालेनगर, जखीरा, सराय, आजमनगर, सैलानी (रजा चौक), एजाजनगर गौटिया, जगतपुर, ठिरिया निजावत खां, रबड़ी टोला, सूफी टोला, रोहली टोला, चक महमूद, जोगी नवादा, कांकर टोला, शहबाद, बानखाना, जखीरा, गुलाबनगर, कसाई टोला, झंडा और हजियापुर मोहल्लों पर पुलिस की नजर है। एलआईयू यहां के माहौल की टोह ले रही है। थानाध्यक्षों के अनुसार, इन मोहल्लों की संदिग्ध गतिविधियों वाले और विशेष रूप से सीएए-एनआरसी के विरोध-प्रदर्शन में सक्रिय रहे लोगों की अतिरिक्त सतर्कता के साथ निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed