फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   BAREILLY : Triple talaq given after talking on the phone

BAREILLY : ननद से बात करने पर पति ने मोबाइल छीनकर दिया तीन तलाक

Sun, 03 Jul 2022 02:51 PM IST
वेद प्रकाश गुप्ता संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: वेद प्रकाश गुप्ता Updated Sun, 03 Jul 2022 02:51 PM IST
सार

बरेली में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। पति ने महिला को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया कि वह अपने ननद से बात कर रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
BAREILLY : Triple talaq given after talking on the phone
बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र में इस मामले में महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। है। - फोटो : Social Media

विस्तार

ननद से बात करने के दौरान पति ने मोबाइल छीनकर पत्नी को तीन तलाक देे दिया। आरोपी पति मुरादाबाद का रहने वाला है। पीड़िता ने सास, ससुर पर भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


आजमनगर निवासी हुस्ना के मुताबिक 2010 में उनका निकाह मुरादाबाद के मुगलपुरा पीरगैब निवासी उस्मान शेख के साथ हुआ था। शादी के दौरान पिता ने काफी दान दहेज दिया था। इसके बाद भी आरोपी ससुराली खुश नहीं थे। आरोप है कि पति उस्मान समेत सास सलमा, ससुर सरताज कम दहेेज का ताना देकर प्रताड़ित करते रहे। वहीं कोई औलाद न होने के कारण आरोपी लगातार पति की दूसरी शादी कराने की भी धमकी देते रहे। पीड़िता का आरोप है कि पति नशा करता है और नशे की हालत में आए दिन उसे बुरी तरह पीटता है। सास व ससुर बचाने तक नहीं आते हैं।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक एक अप्रैल 2021 को आरोपी पति व ससुरालियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद कई पंचायतें भी हुईं और बेनतीजा निकलीं। अब आरोपी पीड़िता के पिता व भाई को जान से मारने की धमकी दे रहे है। 24 मई को वह मोबाइल पर अपनी ननद से बात कर रही थी। इसी दौरान पति ने मोबाइल छीनकर उसे तीन तलाक दे दिया। इसको सुनकर वह सदमे में चली गई। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति समेत सास, ससुर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed