फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Terror of the Lush on the streets of Izatnagar, girls pushed and dropped from scooty

बरेली: इज्जतनगर की सड़कों पर शोहदों का आतंक, लड़कियों को धक्का देकर स्कूटी से गिराया

Wed, 12 Feb 2020 06:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 06:43 PM IST
विज्ञापन
Bareilly: Terror of the Lush on the streets of Izatnagar, girls pushed and dropped from scooty
बच्ची से दुष्कर्म(डेमो) - फोटो : Social media
बरेली। इज्जतनगर इलाके में लगातार छेड़खानी की घटनाएं बढ़ रही हैं। सोमवार रात नौ बजे मिनी बाईपास पर स्कूटी से जा रही दो लड़कियों का पीछा करते हुए शोहदों ने पहले तो उन पर फब्तियां कसीं और विरोध किया तो धक्का देकर चलती स्कूटी से नीचे गिरा दिया। पीछे दूसरे स्कूटी पर आ रहे उनके भाई-भाभी ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच भीड़ इकट्ठी हो गई और एक शोहदे को दबोच लिया गया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पीड़ित परिवार की ओर से उस पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

इज्जतनगर की ही दो बहनें सोमवार शाम अपने भाई-भाभी के साथ फतेहगंज पश्चिमी के एक गांव में किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में गई थीं जहां से रात करीब नौ बजे घर लौट रही थीं। आगे स्कूटी पर दोनों बहनें थीं और पीछे कुछ दूर दूसरी स्कूटी पर उनके भाई-भाभी। सीबीगंज की तरफ से मिनी बाईपास पर मुड़ते ही बाइक पर सवार दो युवकों ने लड़कियों की स्कूटी का पीछा शुरू कर दिया। दोनों फब्तियां कसते हुए उनसे बार-बार स्कूटी रोकने को कहने लगे। लड़कियों ने विरोध किया तो लड़कों ने गालीगलौज शुरू कर दी। स्कूटी की रफ्तार बढ़ाने पर बाइक पर बैठे युवक ने स्कूटी पर पीछे बैठी लड़की का कंधा पकड़कर धक्का दे दिया। इससे दोनों बहनें स्कूटी के साथ गिर पड़ीं। युवकों ने बाइक रोककर उनसे छेड़खानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित लड़की ने बताया कि पीछे बाइक पर आ रहे उनके भाई-भाभी रुके तो दोनों युवकों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर भीड़ इकट्ठी हुई तो दोनों युवकों को दबोच लिया गया। एक तो हाथापाई कर भाग निकला लेकिन दूसरे को भीड़ ने जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में उसनेे अपना नाम सुभाषनगर की तिलक कॉलोनी का नितिन कश्यप बताया। अपने भाग निकले साथी का नाम कमल राठौर बताया। पुलिस ने मंगलवार सुबह नितिन को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed