फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly sweets businessman wife missing married eight months ago fear of murder

UP: आठ महीने पहले हुई थी शादी... अब अचानक लापता हुई मिठाई व्यवसायी की पत्नी; दुल्हन के पिता ने किया ये दावा

Wed, 20 Dec 2023 09:23 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 20 Dec 2023 09:23 AM IST
सार

बरेली के मिठाई व्यवसायी की आठ महीने पहले शादी हुई थी। अब उसकी पत्नी अचानक गायब हो गई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। महिला के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। 

विज्ञापन
Bareilly sweets businessman wife missing married eight months ago fear of murder
लापता हुई महिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के मिठाई व्यवसायी की पत्नी शादी के आठ महीने बाद अचानक लापता हो गई। उसका अब तक कोई पता नहीं चला है। उसके ससुरालवालों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी है। वहीं, पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए एसपी सिटी से शिकायत की है। 
विज्ञापन


बदायूं जिले के बिल्सी कस्बा के वार्ड छह निवासी पवन वार्ष्णेय ने बताया कि उन्होंने चार मई को अपनी बेटी नेहा की शादी बरेली के बिहारीपुर निवासी राहुल वार्ष्णेय से की थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 15 दिन पहले वह बेटी की ससुराल गए तो उसने हत्या की आशंका जताकर उसे ले जाने को कहा था। वह समझाकर लौट आए। 12 दिसंबर को ससुरालवालों ने फोन कर बताया कि नेहा कहीं चली गई है। तब से आज तक वह बेटी को खोज रहे हैं। उसका पता नहीं चला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ससुरालवाले बता रहे हैं कि नेहा हाथ से एक पत्र लिखकर गई है, जिसमें खुद ही घर छोड़कर जाने का जिक्र किया है। उन्होंने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। वहीं, नेहा के पिता हत्या की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को एसपी सिटी से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed