फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Student Murder Case Accused Confesses to Crime

बरेली छात्रा हत्याकांड: गला दबाकर ली जान, आरोपी ने कबूला जुर्म, पुलिस से बोला- मैंने क्या गलत किया

Tue, 19 May 2026 02:19 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 19 May 2026 02:19 PM IST
सार

बरेली में डीएलएड छात्रा की हत्या करने के आरोपी अशोक को जेल भेज दिया गया है। इससे पहले पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक अशोक ने अपना जुर्म कबूल किया। उसने गला दबाकर छात्रा की हत्या की थी।  

विज्ञापन
Bareilly Student Murder Case Accused Confesses to Crime
नीतू का फाइल फोटो, आरोपी अशोक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सीबीगंज इलाके में डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार की हत्या के आरोपी अशोक गंगवार को उपचार के बाद सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया है। अशोक ने नीतू की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल की थी। जेल जाते वक्त भी उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी।

विज्ञापन

 
नीतू ने अशोक से शादी करने से इन्कार कर दिया था, जिसके बाद यह घटना हुई। 15 मई को दोपहर साढ़े बारह बजे अशोक ने नीतू को फरीदपुर स्थित छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज से बाइक पर बैठाया था। वह उसे पूरे दिन बीसलपुर और पीलीभीत रोड पर घुमाता रहा।
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP: कॉलेज में दोस्ती, एकतरफा प्यार और फिर मर्डर; बरेली के डीएलएड छात्रा हत्याकांड की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में अशोक ने नीतू के ही दुपट्टे से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद वह भाग गया था। पुलिस ने 16 मई को नीतू का शव बड़ा बाइपास से 400 मीटर अंदर खना गौंटिया गांव के एक खेत से बरामद किया। मुठभेड़ के दौरान अशोक को गिरफ्तार किया था। गोली लगी होने के कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

खुद को बेकसूर बताता रहा आरोपी
पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो अशोक ने नीतू पर ही आरोप लगाकर खुद को बेकसूर साबित करने की कोशिश की। कहा कि अक्सर जब भी रात को वह कॉल करता तो नीतू का नंबर व्यस्त होता था। परीक्षा के दौरान उसका मोबाइल फोन देखने पर उसे पता लगा कि नीतू की दोस्ती कई और लड़कों से है। जबकि वह उसके लिए अपने घर पर झूठ बोलकर तीन दिन से लगातार चक्कर काट रहा था।

अशोक ने अधिकारियों से ही सवाल दाग दिया कि सर आप ही बताओ कि मैंने क्या गलत किया? एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि इस घटना में वही इकलौता आरोपी है। पुलिस उसे अधिकतम सजा दिलाने के लिए मजबूत चार्जशीट लगाकर कोर्ट में पैरवी करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed