{"_id":"61a20bb192c7782db131e416","slug":"bareilly-smack-smuggler-nanhe-langda-nephew-rifaqat-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: स्मैक तस्कर नन्हें लंगड़ा का भतीजा रिफाकत गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: स्मैक तस्कर नन्हें लंगड़ा का भतीजा रिफाकत गिरफ्तार
Sat, 27 Nov 2021 04:13 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 27 Nov 2021 04:13 PM IST
सार
रिफाकत फतेहगंज पश्चिमी के चर्चित स्मैक तस्कर नन्हें लंगड़ा का भतीजा है। उसके कब्जे से करीब 250 ग्राम स्मैक और कुछ नकदी बरामद हुई है।
विज्ञापन
रिफाकत गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बारादरी पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी मोहल्ला के अंसार निवासी स्मैक तस्कर रिफाकत को गिरफ्तार किया है। वह थाना बारादरी से वांछित चल रहा था और उस पर 15000 रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
रिफाकत फतेहगंज पश्चिमी के चर्चित स्मैक तस्कर नन्हें लंगड़ा का भतीजा है। उसके कब्जे से करीब 250 ग्राम स्मैक और कुछ नकदी बरामद हुई है। पिछले दिनों पुलिस कर बीडीए की टीम उसकी मार्केट पर भी बुलडोजर चला चुकी है।
विज्ञापन