{"_id":"5ec2dd7d8ebc3e90a9391b60","slug":"bareilly-sironi-s-corona-infected-released-video-and-apologized-to-the-locals-bareilly-news-bly406225010","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः सिरौली के कोरोना संक्रमित ने वीडियो जारी कर मोहल्लेवालों से मांगी माफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः सिरौली के कोरोना संक्रमित ने वीडियो जारी कर मोहल्लेवालों से मांगी माफी
बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
Link Copied
कहा- मेरे लिए मांगे दुआ ताकि जल्द ठीक होकर आपके बीच आ सकूं
विज्ञापन
सिरौली। मुंबई से आए सिरौली के मोहल्ला प्यास निवासी कोरोना संक्रमित ने एक वीडियो जारी कर मोहल्लेवालों से माफी मांगी है। वीडियो में उसने कहा कि वह पूरी तरह से बेकसूर है, उसकी वजह से मोहल्लेवालों को जो परेशानी हो रही है, उसका जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग है। कहा कि मुंबई से आने के बाद वह घर या मोहल्ले में जाने के बजाय सीधे रामनगर अस्पताल गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दिन उसे रामनगर में रोका। दूसरे दिन जांच के लिए बरेली भेजा। दो दिन बाद निगेटिव होने की रिपोर्ट देकर घर भेज दिया, इसके बाद संक्रमित बताकर उसे और परिवारवालों को ले गए। पूरे मोहल्ले को सील कर दिया गया। रमजान माह में इलाके की गलियां बंद कर दी गई हैं। उसकी वजह से लोगों को जो कष्ट सहना पड़ रहा है उसके लिए वह माफी चाहता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।