{"_id":"66b8593492aee3229202b0ca","slug":"bareilly-serial-killer-psycho-serial-killer-was-kept-in-a-separate-barrack-from-general-prisoners-in-jail-2024-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Serial Killer: साइको सीरियल किलर से जेल में है ये खतरा, इसलिए सामान्य बंदियों से अलग बैरक में रखा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Serial Killer: साइको सीरियल किलर से जेल में है ये खतरा, इसलिए सामान्य बंदियों से अलग बैरक में रखा गया
Sun, 11 Aug 2024 11:54 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 11 Aug 2024 11:54 AM IST
सार
बरेली के साइको सीरियल किलर कुलदीप से जेल में खतरा है। उसे सामान्य बंदियों से अलग बैरक में रखा गया है। जेल प्रशासन के मुताबिक जेल अस्पताल के चिकित्सक से कुलदीप का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Bareilly Serial Killer
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली का साइको सीरियल किलर कुलदीप को सेंट्रल जेल-2 की अलग सेल में रखा गया है। जेल प्रशासन उसका शारीरिक व मानसिक परीक्षण कराएगा। उसके हिसाब से उसे रखने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। आरोपी कुलदीप गंगवार को शुक्रवार शाम जेल में दाखिल किया गया था।
पुलिस अधिकारियों ने जेल प्रशासन को पहले ही उसके बारे में जानकारी दे दी थी। फिलहाल, उसे सामान्य बंदियों से अलग बैरक में रखा गया है। हालांकि, वह शांत है और कोई उत्पात नहीं कर रहा है।
सूत्रों के मुताबिक कुलदीप नशेड़ी है और नशे की तलब में उसके उत्पात करने का खतरा है। जेल प्रशासन के मुताबिक जेल अस्पताल के चिकित्सक से कुलदीप का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए कहा गया है। उसका मानसिक परीक्षण भी कराया जाएगा। इसके बाद ही उसे सामान्य बंदियों के साथ रखने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
हत्यारा गिरफ्तार, पर दहशत बरकरार
महिलाओं की सिलसिलेवार हत्याओं के खुलासे के बाद क्षेत्र से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक ओर महिलाओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई तो कई जगह अब भी वह अकेले घर से निकलने में हिचक रही हैं।

Trending Videos
शाही कस्बे के आसपास और शीशगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा के 25 किमी दायरे में अधिकतर घटनाएं हुई थीं। खेती या अन्य किसी काम से बाहर निकलने वाली महिलाओं की उन्हीं के कपड़ों से गला कसकर हत्या कर दी जाती थी।
अब पुलिस ने नवाबगंज इलाके के निवासी कुलदीप गंगवार को गिरफ्तार करके अधिकतर घटनाओं का खुलासा कर दिया है। इससे इलाके की महिलाओं को काफी राहत मिली है। खजुरिया गांव की बिलासो देवी और कलावती ने कहा कि अब भी खेत पर अकेले जाने में डर लगता है।
पुरुषों को साथ लिए बिना वह खेत पर नहीं जातीं। बुझिया गांव की महिलाओं ने बताया कि सही आरोपी पकड़ा गया होगा तो घटनाएं बंद हो जाएंगी। अभी उनके मन में डर है। इसलिए वह समूह बनाकर ही खेतों पर जा रही हैं। लंबे समय तक घटना नहीं हुईं तो ही उनके मन से डर निकल सकेगा।