फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Sambhal's criminal carrying a reward of Rs 1 lakh killed by Bareilly STF

Bareilly : संभल का एक लाख का इनामी बदमाश बरेली एसटीएफ ने किया ढेर, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मी की जान

Thu, 18 Jul 2024 04:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली/लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 18 Jul 2024 04:03 AM IST
सार

कुख्यात बदमाश शाहनूर पर एक लाख रुपए का इनाम था। एसटीएफ बरेली इकाई के सीओ अब्दुल कादिर के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार रात करीब पौन बजे संभल के सराय तरीन निवासी शाहनूर उर्फ शानू को घेर लिया। 

विज्ञापन
Bareilly: Sambhal's criminal carrying a reward of Rs 1 lakh killed by Bareilly STF
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ की बरेली यूनिट ने शाहजहांपुर जिले में संभल के कुख्यात बदमाश शाहनूर को ढेर कर दिया। उस पर एक लाख रुपए का इनाम था। एसटीएफ बरेली इकाई के सीओ अब्दुल कादिर के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार रात करीब पौन बजे संभल के सराय तरीन निवासी शाहनूर उर्फ शानू को घेर लिया। 

विज्ञापन


टीम ने शाहजहांपुर जिले के तिलहर थाना क्षेत्र में काबिलपुर की पुलिया पर मुठभेड की। वहां शाहनूर उर्फ शानू गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शानू की ओर से चलाई गई गोली दरोगा राशिद अली की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी और उनकी जान बच गई। रात में ही टीम ने तिलहर पुलिस को बुलाकर घटनाक्रम की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शानू पर हत्या, लूट, डकैती समेत 32 मुकदमे दर्ज थे। चार मई को शाहनूर पर बरेली एडीजी जोन रहे पीसी मीना ने एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। इसके बाद एसटीएफ भी उसकी तलाश में जुट गई थी। सुराग जुटाते हुए टीम ने उसे तिलहर थाना क्षेत्र में घेर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed