फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly's smart city project gets green signal from state level committee

बरेली के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट कोे राज्य स्तरीय कमेटी से मिली हरी झंडी

Sat, 25 Mar 2017 01:51 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sat, 25 Mar 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
Bareilly's smart city project gets green signal from state level committee
स्मार्ट सिटी - फोटो : डेमो फोटो
बरेली के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को राज्य स्तर पर गठित उच्चस्तरीय समिति (हाई पावर कमेटी) ने मंजूरी दे दी। इस प्रस्ताव में बरेली के अलावा नौै और शहरों को शामिल किया गया है। अब इस प्रस्ताव को केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय को भेजा जाएगा। अगर इन शहरों का चयन स्मार्ट सिटी में हो जाता है तो सूबे में कुल 14 शहर स्मार्ट सिटी में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन

दिल्ली में जल्द ही स्मार्ट सिटी के चयन के लिए दूसरा चरण शुरू होने वाला है। इसके लिए सभी राज्यों को मार्च तक प्रस्ताव भेजने को कहा गया था। स्मार्ट सिटी का प्रस्ताव तैयार करने की जिम्मेदारी क्षेत्रीय नगर एवं पर्यावरण अध्ययन केंद्र (आरसीयूईएस) को सौंपी थी। इस संस्था ने दूसरे चरण के लिए बरेली सहित प्रदेश के 10 शहरों को स्मार्ट सिटी में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

यह प्रस्ताव मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति में रखा गया था, जिसे मंजूरी दे दी गई है। जिस पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय का जून तक फैसला होने की उम्मीद है। मुख्य सचिव दफ्तर में हुई बैठक में सचिव नगर विकास एसपी सिंह, सचिव आवास पंधारी यादव, आरसीयूईएस के निदेशक निशीथ राय, अपर निदेशक एके गुप्ता, संबंधित शहरों के नगर आयुक्त और लोनिवि, सिंचाई, विद्युत आदि विभागों केभी प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन शहरों का तैयार हुआ है प्रस्ताव
आरसीयूईएस द्वारा जिन शहरों को स्मार्ट सिटी में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है, उनमें बरेली के अलावा झांसी, अलीगढ़, इलाहाबाद, मुरादाबाद, रामपुर, रायबरेली, गाजियाबाद, सहारनपुर और मेरठ शामिल हैं। पहले चरण में राजधानी लखनऊ समेत वाराणसी, आगरा और कानपुर का चयन हो चुका है। इस प्रकार से अगर इन दस शहरों का चयन होता है तो यूपी के कुल 14 शहर स्मार्ट सिटी में शामिल हो जाऐंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed