फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly riots Jailed Farhat wife appeals to CM Yogi dont demolish our house

बरेली बवाल: जेल भेजे गए फरहत की पत्नी की CM योगी से अपील- हमारा घर न तोड़ा जाए, बवाल से एक रात पहले रूका था वो

Wed, 01 Oct 2025 09:40 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली।
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली। Published by: विकास कुमार Updated Wed, 01 Oct 2025 09:40 PM IST
सार

फरहत की पत्नी खुशनसीब ने कहा कि हमें नहीं पता था कि मौलाना तौकीर के मन में क्या चल रहा है। वह अकसर घर पर आते थे और उस दिन भी वह आए थे। उन्हें चाय-नाश्ता कराया गया। इसके बाद उन्होंने कुछ देर लेटने को कहा। देर रात सोने के कारण परिवार के लोगों की आंख भी देरी से खुली तो बात बिगड़ चुकी थी और पुलिस ने आकर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया था।

विज्ञापन
Bareilly riots Jailed Farhat wife appeals to CM Yogi dont demolish our house
फरहत का मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौलाना तौकीर रजा खां को अगर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी तो उन्हें लोगों को इस्लामिया मैदान आने के लिए नहीं कहना चाहिए था। उन्होंने बहुत गलत किया। कानून नाम की भी कोई चीज होती है। यह बातें मौलाना तौकीर के साथ जेल भेजे गए फरहत की पत्नी खुशनसीब ने बुधवार को पत्रकारों से कहीं। खुशनसीब ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि उनका घर न तोड़ा जाए। कहा कि सुबह-शाम दरवाजे पर कोई भी आता है तो लगता है कि मकान तोड़ने के लिए लोग आए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

शहर में शुक्रवार को बवाल से एक रात पहले आईएमसी प्रमुख अपने करीबी फरहत के मकान में रुका था। फाइक एन्क्लेव स्थित फरहत के मकान पर अब बीडीए की कार्रवाई की गाज गिर सकती है। फरहत की पत्नी खुशनसीब ने कहा कि हमें नहीं पता था कि मौलाना तौकीर के मन में क्या चल रहा है। वह अकसर घर पर आते थे और उस दिन भी वह आए थे। उन्हें चाय-नाश्ता कराया गया। इसके बाद उन्होंने कुछ देर लेटने को कहा। देर रात सोने के कारण परिवार के लोगों की आंख भी देरी से खुली तो बात बिगड़ चुकी थी और पुलिस ने आकर मौलाना को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शाम को बच्चे आए और अपने-अपने कमरों में लेट गए। सुबह पुलिस उनके पति फरहत और बेटे मोइन को भी ले गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि उनका पति और बेटा बेकसूर है। उनका मकान न तोड़ा जाए। वह न खा पा रहे हैं और न ठीक से सो पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीडीए ने कहा- नोटिस देकर मकान खाली कराने को कहा, पुलिस ने नकारा
बीडीए कार्रवाई के नाम पर अपना पल्ला झाड़ने में लगा हुआ है। बीडीए के अफसर दबी जुबान में कह रहे हैं कि पुलिस और प्रशासन को उन्होंने फरहत का मकान खाली कराने के लिए कहा है। वहीं, पुलिस ने इस बात को सिरे से नकार दिया है।

विज्ञापन

मौलाना तौकीर रजा खां को शरण देने वाले आरोपी फरहत के मकान पर बीडीए की टीम दो बार जा चुकी है। एक बार सर्वे के नाम पर पहुंची और कार में से ही वीडियो बनाकर लौट गई। इसके बाद मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस के साथ गई। कार्रवाई के लिए पहुंचने के बाद टीम के फोन घन-घनाने लगे। इसके कुछ देर बाद ही सील हुए फहम लॉन से टीम लौट गई। 

इस दौरान बीडीए के अधिकारियों ने कहा था कि नोटिस दे दिया है, अब आगे की कार्रवाई बाद में करेंगे। नोटिस में मकान का अवैध निर्माण होने पर उसे खाली कराने की बात कही गई है। इस मामले में बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है। अधिकारियों की ओर से जब निर्देश होंगे तो बीडीए को फोर्स मुहैया करा दी जाएगी। बीडीए की नोटिस तामील कराने का काम पुलिस का नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed