फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Riders team bowed down in front of Harsh's deadly bowling

Bareilly News: हर्ष की घातक गेंदबाजी के आगे बरेली राइडर्स की टीम ने टेके घुटने

Sun, 13 Jul 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Riders team bowed down in front of Harsh's deadly bowling
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही अंडर-14 जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें स्पोर्ट्स स्टेडियम और एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी के हर्ष ने घातक गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक सहित पांच विकेट लिए।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 182 रन बनाए। कप्तान कुशाग्र ने 15 गेंदों में 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। जूनियर चैंप्स टीम के लिए बसर ने तीन और धर्मेंद्र ने दो विकेट हासिल किए। जवाब में जूनियर चैंप्स की पूरी टीम 13.5 ओवरों में 29 रनों पर ढेर हो गई। स्टेडियम के लिए विवान ने चार ओवरों में सात रन देकर चार विकेट झटके। उन्हे मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरेली राइडर्स टीम 17.4 ओवरों में महज 87 रनों पर सिमट गई। एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी के लिए हर्ष ने चार ओवरों में 14 रन देकर पांच विकेट लिए। इसमें एक हैट्रिक भी शामिल रही। जवाब में एसआरएमएस की टीम ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। हर्ष को मैन ऑफ द मैच मिला। इस अवसर पर राजेश यादव, आशू भारती, अमित कुमार यादव, मनीष सिंह, मो. यूसुफ, अब्दुल जिशान, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 14 जुलाई को खेला जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed