{"_id":"4f1115822a968e22333ec4368a5089d5","slug":"bareilly-rampur-mlc-election-restore-pride-now-trying-sp-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-रामपुर एमएलसी चुनाव - अब इज्जत बचाने में जुटे सपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-रामपुर एमएलसी चुनाव - अब इज्जत बचाने में जुटे सपा नेता
बरेली
Updated Tue, 23 Feb 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। एमएलसी चुनाव में टिकट बदलवाने के बाद गुटबाजी में बंटे सपा नेता इज्जत बचाने में जुट गए हैं। चुनाव के लिए ब्लाकों में ड्यूटी लगा दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव बाद सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने सोमवार को फरीदपुर में विधायक सियाराम सागर के घर चाय पीकर गिले शिकवे दूर किए। मेयर डा. आईएस तोमर ने देवरनियां और विधायक अताउर्ररहमान ने बहेड़ी दमखोदा और रिछा में सभा कर पूर्व बीडीसी मेंबरों को साधा।
बरेली-रामपुर क्षेत्र से एमएलसी के चुनाव के लिए सपा में डा. अनिल शर्मा का टिकट बदलने के बाद सपा में अंदरूनी गुटबाजी तेज हो गई थी। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव ने जिला और महानगर कार्यकारिणी के अलावा विधायकों की भी ब्लाक वार ड्यूटी लगा दी। जिला पंचायत चुनाव से नाराज चल रहे विधायक सियाराम सागर को मनाने के लिए वीरपाल खुद उनके घर पहुंचे। एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी की मदद करने को कहा। मेयर डा. आईएस तोमर, जफरबेग और संजीव यादव देवरनियां में पूर्व बीडीसी मेंबरों को साधा। विधायक अर्ताउरहमान, शहजिल इस्लाम और प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने बहेड़ी, रिछा और दमखोदा में चेयरमैन, ब्लाक प्रमुख, बीडीसी मेंबरों, प्रधान और नगर पंचायत सदस्यों की सभा कर अपने पक्ष में साधने की कोशिश की। भ्रमण में हरीशंकर यादव, गौरव सक्सेना, वफाउर्रहमान, ब्लाक प्रमुख आराम सिंह, चेयरमैन अब्दुल वहीद, ओमवीर सिंह, चौधरी नरेंद्र सिंह समेत आदि रहे।