फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly police will file charge sheet against Ashraf henchmen and jail personnel

Bareilly: अशरफ के गुर्गों और जेल कर्मियों के खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी, सद्दाम हुआ एक लाख का इनामी

Fri, 28 Apr 2023 06:49 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Apr 2023 06:49 PM IST
सार

अशरफ मामले की जांच कर रही एसआईटी का दावा है कि चार मई तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। सद्दाम की तलाश के लिए पार्ट बी में विवेचना जारी रहेगी।

विज्ञापन
bareilly police will file charge sheet against Ashraf henchmen and jail personnel
सद्दाम और अशरफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बिथरी चैनपुर में अशरफ, उसके साले सद्दाम, गुर्गे लल्ला गद्दी समेत जेल कर्मचारियों के खिलाफ सात मार्च को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में असद समेत शूटरों के नाम भी इसमें जुड़ गए। अब विवेचना का आदर्श समय पूरा होने जा रहा है। एसआईटी का दावा है कि चार मई तक चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। सद्दाम की तलाश के लिए पार्ट बी में विवेचना जारी रहेगी। पुलिस ने अब उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है। 

विज्ञापन


एसआईटी साक्ष्य जुटाने प्रयागराज गई है। वहां से टीम अशरफ, असद व अन्य की मौत से जुड़ी एफआइआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संबंधित पुलिसकर्मियों व डॉक्टरों के बयान लेकर बरेली लौटेगी। इन्हें विवेचना में लगाकर अशरफ, असद, गुलाम, उस्मान आदि आरोपियों के नाम बतौर मृतक केस से खारिज किए जाएंगे।

विज्ञापन

सद्दाम के घर भी जा सकती है टीम

बिथरी चैनपुर थाने में दर्ज मुकदमे में जेल के दो आरक्षी, सद्दाम के दोस्त लल्ला गद्दी और उसके गुर्गों को जेल भेजा गया था। लल्ला गद्दी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर भी लिया गया था, लेकिन पर्याप्त सबूत नहीं मिले थे। एसआईटी सद्दाम की तलाश में उसके घर पुरामुफ्ती भी जा सकती है। सद्दाम पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित हो चुका है। उसके न मिलने पर उसकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि बिथरी थाने में दर्ज केस की विवेचना अंतिम चरण में है। सप्ताह भर में मृतकों के नाम केस से निकालकर जेल कर्मचारियों व अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। सद्दाम की तलाश के लिए पार्ट बी में विवेचना जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed