{"_id":"65f03009721c7e44d40776cf","slug":"bareilly-police-team-leaves-for-delhi-to-arrest-maulana-tauqeer-raza-2024-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार करने पुलिस की टीम दिल्ली रवाना, आज कोर्ट में करना है पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार करने पुलिस की टीम दिल्ली रवाना, आज कोर्ट में करना है पेश
Tue, 12 Mar 2024 04:06 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Mar 2024 04:06 PM IST
सार
कोर्ट ने सोमवार को पेश न होने पर मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है। साथ ही सीओ प्रथम संदीप कुमार सिंह को आदेश दिया है कि 13 मार्च तक मौलाना को वारंट तामील कराकर कोर्ट में पेश करें।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख तौकीर रजा खां की गिरफ्तारी पुलिस के गले की फांस बन गई है। कोर्ट की फटकार के बाद सीओ प्रथम के नेतृत्व में एक टीम दिल्ली रवाना हो गई है। मौलाना का मोबाइल स्विच ऑफ है और सुरक्षा में लगाए गनर को भी उन्होंने गच्चा दे दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट ने सोमवार को आईएमसी प्रभारी मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। इससे पहले गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया था। इसकी जिम्मेदारी थाना प्रेमनगर के इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी को दी गई थी। इंस्पेक्टर ने मामले को हल्के में लिया और वारंट तामील कराने में कोई खास मशक्कत नहीं की। इस दौरान मौलाना भले ही बरेली में नहीं रहे पर उनके घर का दरवाजा खुला रहा। पुलिस चाहती तो दरवाजे पर भी समन चस्पा कर सकती थी। इसके साथ ही मौलाना दिल्ली में थे और उनका मोबाइल बराबर खुला रहा।
विज्ञापन
थाना पुलिस के टालमटोल के रवैये को देखकर एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट रवि कुमार दिवाकर की अदालत ने सोमवार को प्रेमनगर थाना प्रभारी को मौलाना का मददगार बताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था। उन्होंने मौलाना के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करके गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सीओ प्रथम संदीप कुमार सिंह को दे दी। उन्हें दो दिन की ही मोहलत दी गई।
विज्ञापन
मौलाना को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार की तारीख तय की गई है। पुलिस की एक टीम के साथ सीओ दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहां वह मौलाना के संभावित पतों पर जाएंगे। सीओ की जिम्मेदारी होगी कि मौलाना को खोजकर उसे वारंट रिसीव कराकर गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करें। इसके लिए टीम रवाना हो चुकी है।
गनर आवास पर छोड़कर निकले मौलाना
मौलाना की सुरक्षा में काफी समय से बरेली पुलिस के दो गनर चल रहे हैं। कुछ दिन पहले जब मौलाना ने सामूहिक गिरफ्तारी की चेतावनी दी थी तो शहर में माहौल बिगड़ने का अंदेशा था। अफसरों ने तब मौलाना की सुरक्षा वापस लेकर गनर हटा लिए थे। हालांकि शोर मचा तो अफसरों ने तर्क दिया कि ट्रेनिंग को गनर बुलाए गए हैं, बाद में मौलाना को दूसरे गनर दिए गए थे।
अब गनर की वजह से लोकेशन पता चलने और गिरफ्तारी के डर से मौलाना अपने दिल्ली आवास से गच्चा देकर निकल गए हैं। दोनों गनर वहीं आवास पर ही हैं। मौलाना का नंबर न लगने पर उनकी लोकेशन लेने को जब पुलिस ने गनर से संपर्क किया तो पता लगा कि मौलाना कुछ दिन पहले ही गनर को छोड़कर जा चुके हैं। अब गनर को वापस बुलाने को लेकर भी अफसर मंथन कर रहे हैं।