फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Police SIT conducted raids in search of Mahmood, accused of conversion

Bareilly News: धर्मांतरण के आरोपी महमूद की तलाश में बरेली पुलिस की एसआईटी ने मारे छापे

Sun, 07 Sep 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Bareilly Police SIT conducted raids in search of Mahmood, accused of conversion
बरेली। धर्मांतरण मामले में नामजद इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी महमूद बेग की तलाश में बरेली पुलिस की विशेष टीम ने शनिवार को शहर समेत उसके अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी, पर कामयाबी नहीं मिली। हाईकोर्ट ने उसे आठ सितंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश पुलिस अधिकारियों को दिया है। प्रयागराज हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय और न्यायमूर्ति जफीर अहमद की खंडपीठ ने एसएसपी अनुराग आर्य को भी इसी दिन तलब किया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने महमूद बेग की तलाश के लिए सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेष टीम गठित की है। जुलूसों में व्यस्तता के बाद शनिवार को टीम ने महमूद बेग की तलाश में पुराना शहर, इज्जतनगर व अन्य इलाकों में छापे मारे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि कोर्ट के आदेश का पालन करने के लिए हरसंभव प्रयास कर महमूद बेग की तलाश की जा रही है। उससे जुड़े कई लोगों से पूछताछ की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed