फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Police Force is sitting on papers

सेना के पत्रों को दबाए बैठी है बरेली पुलिस

Thu, 18 Feb 2016 12:43 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Feb 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
पठान कोट में एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद सेना और वायु सेना बरेली में सतर्क ता बरते हुए आपातकालीन प्लान बनाना चाहती है लेकिन स्थानीय पुलिस इसमें मदद नहीं कर रही है। सेना की ओर से शहर के भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों की जानकारी मांगी गई है लेकिन पुलिस सुन ही नहीं रही है। दो पत्र तो डीएम के माध्यम से भेजे गए। इनका उल्लेख करते हुए एडीएम (सिटी) ने एसपी सिटी को पत्र भेजे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिर में सेना की ओर से तीसरा पत्र भी प्रशासन को भेजा गया है। जिसमें फिर से उन सभी जानकारियों का उल्लेख किया है।
विज्ञापन

सेना सभी शहरों के संवेदनशील इलाकों को ध्यान में रखते हुए शहर में आपात स्थिति से निपटने का प्लान बनाती है। लेकिन आतंकी हमलों के कारण बरेली को ज्यादा महत्व दिया जा रहा है, क्योंकि यहां पर सेना का यूबी एरिया और वायु सेना का त्रिशूल एयरबेस है। इस दृष्टि से आपात स्थिति में यहां के भीड़भाड़ और संवेदनशील इलाकों की जानकारी मांगी जा रही है। जिसके आधार पर सेना गोपनीय तरीके से आपात स्थिति के लिए अपना प्लान तैयार करेगी।
विज्ञापन

इस बारे में नागरिक सुरक्षा विभाग की भी मदद ली जाएगी। इस विभाग के साथ सेना के अधिकारियों की हर तीन महीने में एक मीटिंग अनिवार्य कर दी गई है। जिसमें शहर के नागरिकों में से ही कुछ लोगों को आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘सेना ने जो जानकारियां मांगी हैं, उनको जुटाने के लिए फिर से पुलिस को लिखा गया है। आलोक कुमार, एडीएम सिटी’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed