फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Police accused of hitting nails in hand and leg of a man not wearing mask

बरेली: मास्क न पहनने पर पुलिस ने युवक के हाथ-पैर में ठोकी कील, एसएसपी ने बताई साजिश

Wed, 26 May 2021 04:15 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 26 May 2021 04:15 PM IST
सार

महिला का आरोप है कि पुलिस ने मास्क न पहनने के आरोप में उसके बेटे के हाथ व पैर में कील ठोक दी। वहीं एसएसपी का कहना है कि युवक पर पुलिस के साथ अभद्रता का आरोप है और गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने यह साजिश रची है।

विज्ञापन
Bareilly Police accused of hitting nails in hand and leg of a man not wearing mask
युवक के पैर व हाथ में ठोकी गई कील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी के मोहल्ला जोगीनवादा निवासी शीला नामक एक महिला ने पुलिस पर बेटे रंजीत के हाथ पैर में कीलें ठोकने का आरोप लगाया है। शीला का आरोप है कि उसका बेटा रंजीत 24 मई की रात को सड़क किनारे बैठा था। इसी दौरान बारादरी थाने के तीन सिपाही पहुंच गए और उसे मास्क नहीं लगाने के आरोप में पकड़ लिया। 

विज्ञापन


आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर पुलिस और उसके बेटे में कहासुनी हो गई। पुलिस उसके बेटे को पकड़कर चौकी जोगी नवादा ले गई। जब उसे मामले की जानकारी हुई तो वह चौकी जोगी नवादा पहुंची। वहां उसे बताया गया कि बेटे को पुलिस ने किसी काम से भेजा है। 
विज्ञापन


कुछ देर में उसे जानकारी हुई उसका बेटा खेड़ा की तरफ देखा गया है। जब वह वहां पहुंची तो देखा कि उसके बेटे के दाएं हाथ और दाएं पैर पर कील गड़ी है और वह मरणासन्न हालत में पड़ा है। जब उसने पुलिस से मामले की जानकारी लेना चाही तो बेटे को जेल भेजने की धमकी देने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला बुधवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच कराई गई है। पता चला है कि 24 मई को रंजीत बिना मास्क के घूम रहा था और उसने पुलिस से अभद्रता की थी।  

इस प्रकरण में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद वह भाग गया तो पुलिस उसके घर दबिश देने गई थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए यह घटना रची गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed