फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly players shone on the final day.

Bareilly News: अंतिम दिन रहा बरेली के खिलाड़ियों का जलवा

Thu, 01 Oct 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 01 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bareilly players shone on the final day.
बरेली। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कई विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन हुआ। अंतिम दिन बरेली के खिलाड़ियों का जलवा रहा।
विज्ञापन

200 मीटर में मेरठ के सुमित प्रथम, 800 मीटर में बरेली के रोहित, 400 मीटर बाधा दौड़ में अजरूज प्रथम रहे। 400 मीटर रिले रेस में बरेली के अफरोज, प्रदीप, रामू व शिवम की टीम प्रथम रही। 4x400 मीटर रिले रेस में बरेली के विशाल, शिवम, रिजवान, अफरोज प्रथम रहे।
विज्ञापन

तिहरी कूद में मुरादाबाद के सत्यम, ऊंची कूद में आगरा के रजत कुमार, चक्का फेेंक में सहारनपुर के सौम्य प्रताप व जेवलिन थ्रो में प्रयागराज के शोभित प्रथम रहे। महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ में मुरादाबाद की गुनगुन प्रथम, 800 मीटर में मुरादाबाद की आशी, 400 मीटर में बरेली की अंजलि अव्वल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर रिले में बरेली की अनुष्का, अंजलि यादव, अंजलि सिंह व मंतशा खान प्रथम रहीं। 4x400 मीटर रिले में बरेली की अमनप्रीत, रिदम, अंजलि, दीपू की टीम प्रथम रहीं। तिहरी कूद में प्रयागराज की रितु, ऊंची कूद में अयोध्या की मोहिनी, चक्का फेंक में आजमगढ़ की प्रियंका व भाला फेंक में आजमगढ़ की काजल कुमार प्रथम स्थान पर रहीं। इस अवसर पर क्रीड़ाधिकारी, उप क्रीड़ाधिकारी अनीता नागर, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव गजेंद्र सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed