फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   'Bareilly people to retain the blessings they gave in 2017 by winning all nine seats'

‘सभी नौ सीटें जिताकर 2017 में जो आशीर्वाद दिया, उसे बनाए रखना बरेली वालो’

Sat, 12 Feb 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
'Bareilly people to retain the blessings they gave in 2017 by winning all nine seats'
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि आप एक बार फिर मौका दीजिए। एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर होगा। विकास की छड़ी प्रदेश का चहुंमुखी विकास करेगी और बुलडोजर माफिया को ध्वस्त करेगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम बरेली में रोडशो कर रहे थे। तिलक इंटर कॉलेज से पटेल चौक तक करीब सवा घंटे तक चले रोड शो के समापन पर योगी ने पटेल चौक पर करीब पांच मिनट कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता ने 2017 में आशीर्वाद दिया था। बरेली में सभी नौ सीटों पर जीत मिली थी। भाजपा की सरकार बनी। बरेली वालो- एक बार फिर आपको उसी तरह आशीर्वाद देना है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में कानून व्यवस्था बहाल की। बरेली में पांच साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। कानून का राज रहा है और पूरे प्रदेश में चहुंमुखी विकास किया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने जनता से अनुरोध किया कि एक बार फिर मौका दीजिए तो एक हाथ में विकास की छड़ी और दूसरे हाथ में बुलडोजर का लीवर होगा। एक हाथ आपके लिए विकास करेगा तो दूसरा हाथ माफिया पर बुलडोजर चलाएगा। कहा कि प्रदेश के एक करोड़ युवाआें को स्मार्टफोन, टैबलेट दिए गए हैं। सरकार आने पर दो करोड़ युवाओं को दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने बरेली के सभी प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। इस मौके पर सांसद संतोष गंगवार, मेयर उमेश गौतम, जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष केएम अरोड़ा, मीडिया प्रभारी अंकित महेश्वरी, बंटी ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed