फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bareilly on fourth position in smart city ranking

वां स्थान, प्रदेश में चौथे नंबर पर

Sat, 07 May 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
bareilly on fourth position in smart city ranking
बरेली। शहरी विकास मंत्रालय ने देश के 100 स्मार्ट शहरों की रैंकिंग जारी की है। इसमें बरेली को 15वां स्थान मिला है। पिछले साल की अपेक्षा बरेली ने 20 पायदान की छलांग लगाई है। प्रदेश में बरेली चौथे स्थान पर पहुंच गया है। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट पर बेहतर काम होने से नगर निगम गदगद है। निगम को उम्मीद है कि अब स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 में भी अच्छी रैंक मिलेगी।
विज्ञापन

वर्ष 2015 से शहरी विकास मंत्रालय स्मार्ट सिटी की रैंकिंग जारी कर रहा है। यह रैंकिंग शहरी विकास मंत्रालय प्रोजेक्ट की कार्य प्रगति, फंड ट्रांसफर और उपयोग, उपयोगिता प्रमाणपत्र, एडवाइजरी मीटिंग, फ्रेमवर्क, आउटपुट, इंटर्नशिप, परफार्मेंस के आधार पर जारी की जाती है। बरेली में इन सभी पर बेहतर काम हुआ है। रैंकिंग में आगरा, वाराणसी, लखनऊ के बाद बरेली का नाम आया है। मुरादाबाद देश में 73वें स्थान पर है, जबकि अलीगढ़ को 44वीं रैंक हासिल हुई है। प्रयागराज और कानपुर भी बरेली से पिछड़ गए हैं।
विज्ञापन

इस तरह लगाई बरेली ने ऊंची छलांग
शहरी विकास मंत्रालय की ओर से वर्ष 2015 में स्मार्ट सिटी रैंकिंग जारी करने का काम शुरू हुआ था। बरेली इस प्रतियोगिता में वर्ष 2018 में शामिल हुआ। पहली बार शहर की रैंक 95 थी, लेकिन इसके बाद तेजी से काम हुआ। वर्ष 2019 में 56, वर्ष 2020 में 48, वर्ष 2021 में 35वीं रैंक मिली थी। इसके लिए स्मार्ट सिटी की ओर से विशेष रणनीति बनाई गई। माह में दो से तीन बार बैठकें होने लगीं। जहां काम में रुकावटें आ रहीं थीं, उन्हें दूर किया जाने लगा। जिला प्रशासन की भी मदद ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रोजेक्ट लगा रहे हैं दौड़
स्मार्ट सिटी के तहत इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर तेजी से काम कर रहा है। इसके अलावा कुतुबखाना ओवरब्रिज, अर्बन हाट में मल्टी स्टोरी पार्किंग, म्यूजिकल फाउंटेन, ओपन जिम, स्मार्ट कक्षाएं संचालन आदि पर काम हुआ है। नगर निगम का दावा है कि अगली रैंकिंग टॉप टेन में होगी। उसी हिसाब से काम किया जा रहा है।

ये है प्रदेश के शहरों की रैंकिंग
शहर रैंक
आगरा 2
वाराणसी 4
लखनऊ 10
बरेली 15
सहारनपुर 24
प्रयागराज 26
कानपुर 29
अलीगढ़ 44
झांसी 61
मुरादाबाद 73
स्मार्ट सिटी की रैंकिंग में बरेली ने बेहतर प्रदर्शन किया है। यहां सभी प्रोजेक्ट पर अच्छा काम हुआ। आगे और अच्छा करने की कोशिश की जाएगी। जल्द से जल्द बाकी प्रोजेक्ट भी पूरे करके शहरियों को लाभ दिया जाएगा। - अभिषेक आनंद, सीईओ स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed