फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly News moving car caught fire on the highway mother-son and driver saved their lives by jumping

Bareilly News: हाईवे पर चलती कार में लगी आग, मां-बेटे और चालक ने कूदकर बचाई जान; देखें वीडियो

Fri, 21 Mar 2025 07:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Mar 2025 07:22 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी इलाके में नेशनल हाईवे पर शुक्रवार को चलती कार में आग लग गई। धुआं निकलता देख चालक ने तुरंत कार रोक दी। उसमें सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Bareilly News moving car caught fire on the highway mother-son and driver saved their lives by jumping
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में शुक्रवार को नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा होने से टल गया। दोपहर के वक्त रामपुर की ओर से आ रही कार में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। धुआं उठने पर ही चालक समेत एक ही परिवार के तीन लोग कार रोककर बाहर निकले, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया। इसके बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। घटना के दौरान हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम भी लगा। कार हटाने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारू कराया। 

विज्ञापन


रामपुर कोतवाली के जेल रोड निवासी मुजीब खां और उनकी मां साजिदा खानम शुक्रवार को कार से बरेली किसी काम से जा रहे थे। कार वहीं का अमीन चला रहा था। फतेहगंज पश्चिमी में बहगुल नदी के पास पहुंचने पर शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक कार से धुआं उठने पर चालक ने तुरंत साइड में गाड़ी रोक दी। पीछे बैठे मुजीब खां और उनकी मां गेट खोलकर कूद गए। चालक भी बाहर निकल आया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly News: सड़क पर भिड़े नमाजी, जमकर हुई मारपीट... पथराव, चार लोग घायल, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ ही पलों में कार से आग की लपटें निकलने लगीं। पीछे चल रहा बाइक सवार कार की चपेट में आने से बच गया। सूचना पर फोर्स के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी पहुंचे। फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। चालक अमीन ने बताया धनेटा पहले पंप पर पेट्रोल भराया था। उस समय तक कार ठीक चल रही थी। यहां आकर अचानक धुआं उठने से वह और कार में बैठे मुजीब और उनकी मां घबरा गए थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed