{"_id":"62fd53b2d72a7046356a3d91","slug":"bareilly-news-four-days-more-cruelty-from-minor-rape-victim-at-the-behest-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News : पुलिस की शह पर नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता से चार दिन और हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News : पुलिस की शह पर नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता से चार दिन और हैवानियत
Thu, 18 Aug 2022 02:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 18 Aug 2022 02:16 AM IST
सार
Bareilly News : वहां चार दिन उसे और हैवानियत का शिकार होना पड़ा। बुधवार को पीड़िता के पिता ने बरेली जाकर अफसरों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के घर से लाकर उसके पिता के सुपुर्द करा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में दुष्कर्म पीड़ित नाबालिग किशोरी को पुलिस ने आरोपी युवक के ही घर भिजवा दिया। वहां चार दिन उसे और हैवानियत का शिकार होना पड़ा। बुधवार को पीड़िता के पिता ने बरेली जाकर अफसरों से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने पीड़िता को आरोपी के घर से लाकर उसके पिता के सुपुर्द करा दिया।
विज्ञापन
एक गांव की किशोरी 13 अगस्त को खेत पर चारा काटने गई थी जहां गांव के ही एक युवक ने उसे गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता के मुताबिक उन्होंने बेटी के साथ थाने जाकर दुष्कर्म की तहरीर दी तो पुलिस ने उसे बदलवाकर सिर्फ छेड़खानी में तब्दील करा दिया।
विज्ञापन
इसके बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की और गांव में पंचायत कराकर आरोपी को लड़की से निकाह करने की हिदायत देकर उसे उसी के घर भिजवा दिया। किशोरी के पिता का आरोप है कि इसके बाद आरोपी चार दिन और उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म करता रहा।
विज्ञापन