फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Municipal Corporation owes Rs 67 crore to government departments

बरेली: सरकारी विभागों पर नगर निगम का 67 करोड़ रुपये बकाया, डीएम-एसएसपी भी बकायेदार

Tue, 19 Sep 2023 03:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Sep 2023 03:26 PM IST
सार

नगर निगम के बड़े बकायेदारों में डीएम, डीआईजी, एसएसपी, डीआईओएस तक शामिल हैं। सरकारी विभागों को हर साल एक नोटिस जारी होता है। कुछ विभाग बकाया भर देते हैं तो कुछ नोटिस को सिर्फ रस्म अदायगी मानकर भूल जाते हैं। 

विज्ञापन
Bareilly Municipal Corporation owes Rs 67 crore to government departments
बरेली नगर निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में किसी व्यापारी का 10-20 हजार रुपये बकाया होने पर नगर निगम की टीम उसकी दुकान पर सील लगा देती है। उसे नोटिस जारी किए जाते हैं, मगर सरकारी विभागों पर नगर निगम का 67 करोड़ रुपये बकाया है। बड़े बकायेदारों में डीएम, डीआईजी, एसएसपी, डीआईओएस तक शामिल हैं। 

विज्ञापन


सरकारी विभागों को हर साल एक नोटिस जारी होता है। कुछ विभाग बकाया भर देते हैं तो कुछ नोटिस को सिर्फ रस्म अदायगी मानकर भूल जाते हैं। नतीजा, डीएम आवास तक पर धनराशि बकाया है। जोन -2 में नगर निगम के शीर्ष दस बकायेदारों में सिर्फ सरकारी विभाग ही शामिल हैं। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि बकायेदारों को नोटिस जारी किया गया है।

विज्ञापन

ये हैं बड़े बकाएदार 

जिलाधिकारी, जिला बचत अधिकारी भवन : 5.22 लाख
डीआईओएस : 1.35 करोड़
एसएसपी : 1.29 करोड़ 
डीआईजी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक, कोतवाली : 37.57 लाख 
गन्ना विभाग: 3.57 लाख
डीएफओ : 15.34 लाख
मानसिक चिकित्सालय : 75.68 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed