फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly MBBS student dies in Georgia family informed by embassy

UP News: जॉर्जिया में बरेली के एमबीबीएस छात्र की मौत, दूतावास से परिजनों को मिली सूचना

Tue, 25 Nov 2025 03:00 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 25 Nov 2025 03:00 PM IST
सार

बरेली जिले के निवासी सफवान जॉर्जिया में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक दूतावास से सफवान की मौत की सूचना मिली। बताया गया कि पहाड़ी से गिरकर सफवान की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Bareilly MBBS student dies in Georgia family informed by embassy
छात्र सफवान (फाइल फोटो) - फोटो : परिजन

विस्तार

जॉर्जिया में एमबीबीएस (अंतिम वर्ष) की पढ़ाई कर रहे बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा गनीमत निवासी मोहम्मद सफवान की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। दूतावास के जरिये यहां परिजनों को इसकी सूचना मिली। अब सफवान का शव भारत लाकर सुपुर्द-ए-खाक करना है। दूतावास की मदद से कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, हादसा 23 नवंबर की सुबह हुआ। सफवान दोस्तों के साथ यूनिवर्सिटी से बाहर पहाड़ी इलाके में घूमने गए थे। अचानक पैर फिसलने से वह गहरी खाई में गिर गए। वहीं उनकी मौत हो गई। परिजनों को इस घटना की जानकारी सबसे पहले सफवान के दोस्तों ने दी। परिवार ने बेटे का शव यहां लाने के लिए केंद्र सरकार से मदद की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed