{"_id":"62a0a175f0cf7d426452f12d","slug":"bareilly-maulana-tauqeer-postpones-the-picket-to-be-held-on-june-10-new-date-will-be-announced-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: मौलाना तौकीर ने स्थगित किया 10 जून को होने वाला धरना, जल्द होगा नई तारीख का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: मौलाना तौकीर ने स्थगित किया 10 जून को होने वाला धरना, जल्द होगा नई तारीख का एलान
Wed, 08 Jun 2022 06:47 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Wed, 08 Jun 2022 06:47 PM IST
सार
मौलाना तौकीर रजा खां का कहना है कि उन्होंने नुपुर शर्मा को भाजपा से बर्खास्त करने की मांग की थी, जो पूरी हो गई है लेकिन अभी गिरफ्तारी बाकी है। 10 जून को दशहरा गंगा स्नान है। इसकी आड़ में शरारती तत्व अमन खराब न कर सकें इसलिए फिलहाल धरना स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर ए इस्लाम पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद आइएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने 10 जून को इस्लामियां ग्राउंड में धरना प्रदर्शन करने की बात कही थी, जिसको उन्होंने स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां का कहना है कि उन्होंने नुपुर शर्मा को भाजपा से बर्खास्त करने की मांग की थी, जो पूरी हो गई है लेकिन अभी गिरफ्तारी बाकी है। बुधवार को प्रेसवार्ता के दौरान मौलाना ने कहा कि 10 जून को दशहरा गंगा स्नान है। इसकी आड़ में शरारती तत्व अमन खराब न कर सकें इसलिए फिलहाल धरना स्थगित कर दिया है। उन्होंने अगली तारीख का जल्द एलान करने की बात कही।
विज्ञापन
मौलाना ने कहा कि कानपुर में जो कुछ किया जा रहा है वह मुसलमानों में खौफ पैदा करने को किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और न ही मुसलमान इस जुल्म से डरेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह कानपुर जाकर पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। साथ ही डीजीपी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन