फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Maulana Shahabuddin warning to former Chief Minister of Jammu and Kashmir

Bareilly: मौलाना शहाबुद्दीन की जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री को चेतावनी, मंदिर जाएंगी तो फतवा होगा जारी

Mon, 29 May 2023 06:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 29 May 2023 06:32 PM IST
सार

मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को मंदिर जाने पर फतवा जारी कर देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि आप सियासत में हैं।

विज्ञापन
Bareilly Maulana Shahabuddin warning to former Chief Minister of Jammu and Kashmir
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी ने जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि वह मुस्लिम हैं और उन्हें शरीयत का कानून, इस्लाम के नियम कानून मानने होंगे। वह बार-बार मंदिर जाकर वहां के कार्यक्रमों में शामिल हो रही हैं। ऐसा न करें, नहीं तो उलमा उनके खिलाफ फतवा जारी करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

 
मौलाना ने कहा कि पिछले दिनों महबूबा मुफ्ती पिछले दिनों एक मंदिर गई थीं। वहां के धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था। जब हमने उन्हें उनकी इस गलती का अहसास कराया तो उन्होंने शरीयत का सम्मान करते हुए जाना बंद कर दिया। मगर वह अब फिर किसी मंदिर में पहुंची और वहां के धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया है। हम उन्हें नसीहत दे रहे हैं कि वह आगे ऐसा न करें नहीं तो उलमा उनके खिलाफ फतवा जारी करने पर मजबूर होंगे। मौलाना ने आगे कहा कि हमें यह भी मालूम है कि वह एक राजनीतिक दल की अध्यक्ष हैं और आगे जम्मू कश्मीर में चुनाव हैं तो वह राजनीतिक लाभ लेने के लिए ऐसा कर रही हैं। मगर उन्हें हम यह बता रहे हैं कि इस्लाम ने जो सियासत का पाठ अपने अनुयायियों को पढ़ाया है, उस दायरे में रहकर सियासत करें तो बेहतर होगा।  
विज्ञापन


आम मुस्लिम के सवाल पर दिया गोलमोल जवाब 
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी से जब यह पूछा गया कि वह पूर्व मुख्यमंत्री पर इसलिए फतवा जारी करने की बात कर रहे हैं कि क्योंकि वह मुस्लिम होते हुए मंदिर चली गई। ऐसे में क्या यह माना जाए यही संदेश उनकी ओर से आम मुसलमानों को भी जारी किया जा रहा है। इस पर उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि अभी हम सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री पर बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed