{"_id":"612bd01c8ebc3e218854278d","slug":"bareilly-kasganj-route-three-pairs-of-special-trains-will-run-from-september-6-bareilly-news-bly4578325126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली-कासगंज रूट: छह सितंबर से चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली-कासगंज रूट: छह सितंबर से चलेंगी तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जोड़ी ट्रेनें लालकुआं-कासगंज और एक जोड़ी कासगंज-बरेली सिटी के बीच चलेंगी
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्रमण की वजह से बंद ट्रेनों में से अब ज्यादातर पटरी पर दौड़ने लगी हैं। बरेली-कासगंज के बीच यात्रा करने वालों के लिए सितंबर काफी राहत भरा रहेगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने लालकुआं-कासगंज के बीच दो जोड़ी और बरेली सिटी-कासगंज जंक्शन के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेनों का संचालन छह सितंबर से नियमित होगा।
रेलवे गोरखपुर मंडल के वरिष्ठ परिवहन प्रबंधक पीके अस्थाना की ओर से नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन के लिए शुक्रवार शाम समय सारणी जारी कर दी गई। इसके अनुसार छह सितंबर से रोज स्पेशल ट्रेन संख्या-05370 लालकुआं से दोपहर 12 बजे चलेगी, जो साढ़े चार बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 05369 सात सितंबर को कासगंज से छह बजकर 10 मिनट पर चलेगी, जो 10:40 बजे लालकुआं पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 5381 छह सितंबर से शाम पांच बजकर 40 मिनट पर कासगंज से लालकुआं के लिए चलेगी। ट्रेन संख्या-5382 रोजाना लालकुआं से शाम सात बजकर 45 मिनट पर चलेगी, जो रात में 12 बजकर पांच मिनट पर कासगंज जंक्शन पहुंचेगी।
इसी तरह बरेली सिटी- कासगंज के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या-5397 कासगंज से बरेली के लिए रात में नौ बजकर 40 मिनट पर चलेगी, जो रात में 12 बजकर 15 मिनट पर बरेली पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन संख्या-5398 बरेली सिटी से सुबह सात बजकर 40 मिनट पर चलकर पूर्वाह्न 10 बजकर 55 मिनट पर कासगंज पहुंचेगी। फिलहाल बरेली-कासगंज के बीच दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनें ही संचालित हैं। इसके अलावा एक्सप्रेस ट्रेनों में रामनगर-बांद्रा और आगरा फोर्ट इसी रूट से होकर निकलती हैं। अब, तीन जोड़ी नई स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को पहाड़ से लेकर कान्हा की नगरी मथुरा तक का सफर आसान हो जाएगा।