फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bareilly-Kasganj electric line inspected today

बरेली-कासगंज इलेक्ट्रिक लाइन का निरीक्षण आज

Tue, 11 Aug 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 02:23 AM IST
सार

  • सौ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी सीआरएस स्पेशल

विज्ञापन
Bareilly-Kasganj electric line inspected today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आरवीएनएल और रेलवे ने संयुक्त रूप से तैयारियों को अंतिम रूप दिया
विज्ञापन

लोको पायलट केके वर्मा और श्रीनिवास जीना दौड़ाएंगे इलेक्ट्रिक इंजन

बरेली। बरेली सिटी-कासगंज इलेक्ट्रिक ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए सीआरएस मंगलवार को बरेली आ रहे हैं। सोमवार को आरवीएनएल और रेलवे के कर्मचारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, इस रूट पर सौ किमी प्रति घंटा से अधिक की स्पीड पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी है।
इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह के मुताबिक, मंगलवार को बरेली सिटी स्टेशन पर पूजा-अर्चना के बाद करीब 9.45 बजे सीआरएस लतीफ खान निरीक्षण शुरू करेंगे। सीआरएस स्पेशल 105 किमी लंबे ट्रैक का निरीक्षण करते हुए करीब 5.10 बजे कासगंज स्टेशन पहुंचेगी। वहां से इलेक्ट्रिक इंजन के साथ स्पीड ट्रायल करीब 5.40 बजे शुरू होगा, इसका समापन 7.10 बजे बरेली सिटी पहुंचने पर होगा। कासगंज से इलेक्ट्रिक इंजन केके वर्मा और श्रीनिवास जीना लेकर आएंगे। निरीक्षण की सीआरएस रिपोर्ट आने के बाद बरेली सिटी-कासगंज रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

आरवीएनएल, इज्जतनगर मंडल के प्रबंधक कृष्ण मोहन विश्वकर्मा ने बताया कि सीपीएम और जीएम सहित सभी अफसर यहां पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि सीआरएस स्पेशल ट्रेन 100 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक की रफ्तार से दौड़ाने की तैयारी है। निरीक्षण में सभी विभागों के सिर्फ चुनिंदा अफसर ही शामिल रहेंगे। डीआरएम दिनेश कुमार सिंह ने निरीक्षण के दौरान लोगों से रेलवे ट्रैक से दूर रहने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed