फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly is moving towards harmony by giving a handful of rice to each person for Sadbhavna Pulao

सद्भावना पुलाव: एक-एक मुट्ठी चावल देकर समरसता की डगर पर बढ़ रहा बरेली, दिवाली कार्निवल का आगाज कल

Sat, 11 Oct 2025 10:49 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Oct 2025 10:49 AM IST
सार

बरेली में अमर उजाला सद्भावना पुलाव के आयोजन को लेकर शहरवासियों में उत्साह है। अमर उजाला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संवाद में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग का संकल्प लिया। 

विज्ञापन
Bareilly is moving towards harmony by giving a handful of rice to each person for Sadbhavna Pulao
मैक्स लाइफ हॉस्पिटल के स्टाफ ने एक-एक मुट्ठा चावल किए दान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में अमर उजाला की ओर से दिवाली कार्निवल का आगाज रविवार को होगा। इसके पहले सद्भावना पुलाव आयोजन को लेकर शहरवासी उत्साहित हैं। अमर उजाला कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित संवाद में सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने बढ़चढ़कर सहयोग का संकल्प लिया। शहरवासियों से भी मुट्ठीभर चावल देकर सहभागिता की अपील की। शहरवासियों को सद्भावना पुलाव परोसे जाने को सकारात्मक और रचनात्मक पहल बताया। अमर उजाला के आयोजन की सराहना की। 

विज्ञापन

Bareilly is moving towards harmony by giving a handful of rice to each person for Sadbhavna Pulao
शहरवासियों ने सद्भावना पुलाव में दिया योगदान - फोटो : अमर उजाला

पदाधिकारियों ने कहा कि सद्भावना रथ का दायरा बढ़ाया जाए, ताकि और  लोग भी इस मुहिम में जुड़ सकें। उनके अनुरोध पर रथ अब जिला पंचायत के निकट, डीडपुरम, एकतानगर, सैलानी, मालियों की पुलिया व अन्य  बाजारों में भी निर्धारित समय पर पहुंचेगा। लोगों से अपील है कि एक-एक मुट्ठी चावल देकर अभियान में सहभागी बनें। चावल के योगदान समेत सद्भावना पुलाव के वितरण में भी सहयोग की बात कही। सोशल मीडिया ग्रुपों में भी प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Bareilly is moving towards harmony by giving a handful of rice to each person for Sadbhavna Pulao
Sadbhavna Pulao - फोटो : अमर उजाला

25 वार्डन ने एक-एक मुट्ठा चावल किए दान 
अमर उजाला कार्यालय परिसर पहुंचकर नागरिक सुरक्षा कोर सिविल लाइंस प्रभाग के 25 वार्डन ने एक-एक मुट्ठी चावल दान किया। डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव, डिप्टी डिवीजनल वार्डन अनिल शर्मा, स्टाफ अफसर आलोक शंखधार, जफर इकबाल बेग, आईसीओ सुनील यादव, पोस्ट वार्डन विशाल शर्मा, दीप्तांशु दीक्षित, सत्यपाल मौर्य, हरपाल सिंह, सेक्टर वार्डन ओम प्रकाश कश्यप, दीपांश, जतिन शर्मा, आदित्य शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। रोटरी क्लब ऑफ बांस बरेली के पदाधिकारियों ने भी सद्भावना पुलाव मुहिम में शामिल होते हुए अमर उजाला कार्यालय परिसर पहुंचकर एक-एक मुट्ठी चावल दान किया। इसमें अभय अग्रवाल, पवन निहलानी, सुभाष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, प्रशांत सक्सेना आदि शामिल रहे।

विज्ञापन

Bareilly is moving towards harmony by giving a handful of rice to each person for Sadbhavna Pulao
शहरवासियों ने सद्भावना पुलाव में दिया योगदान - फोटो : अमर उजाला
इन संगठनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि रहे मौजूद
पंजाबी महासभा, भारतीय सेवा समिति, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा, साहित्यिक संस्था शब्दांगन, भारत विकास परिषद, इनरव्हील क्लब 311 मंडल, इनरव्हील क्लब ग्लोरी, इनरव्हील क्लब ऑफ बरेली ग्लो, रोटरी क्लब साउथ व इनरव्हील क्लब साउथ, सृजन वेलफेयर सोसाइटी, अल अमीन सोसाइटी, अखिल भारतीय साहित्य परिषद व व्यापार मंडल के प्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed