फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly included in the regional workshop of Smart City to be held in Lucknow

Bareilly News: स्मार्ट सिटी की लखनऊ में होने वाली क्षेत्रीय कार्यशाला में बरेली शामिल

Mon, 19 Aug 2024 05:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
Bareilly included in the regional workshop of Smart City to be held in Lucknow
बरेली। स्मार्ट सिटी की लखनऊ में होने वाली क्षेत्रीय कार्यशाला में बरेली को भी शामिल किया गया है। यह कार्यशाला 21 अगस्त को होनी है, जो पांच प्रमुख मुद्दों पर होगी। इसको लेकर स्मार्ट सिटी के अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के निदेशक संजय गुप्ता की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया है कि स्मार्ट सिटी मिशन की कुछ परियोजनाओं को मार्च 2025 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने पांच क्षेत्रों के सभी सौ स्मार्ट सिटी के साथ क्षेत्रीय कार्यशाला आयोजित कराने का निर्णय लिया है। इसकी एक कार्यशाला लखनऊ में होनी है और इसमें छत्तीसगढ़ की तीन, मध्य प्रदेश की सात और उत्तर प्रदेश की 10 स्मार्ट सिटी को शामिल किया गया है। इसमें बरेली भी शामिल है। संवाद
विज्ञापन


- इन पांच मुद्दों पर होगी कार्यशाला
1. एसपीवी का वित्तीय पोषण, राजस्व वाली परियोजनाओं की पहचान और स्पेशल पर्पस वाइकिल्स (एसपीवी) के साथ राजस्व साझा करने के लिए कानूनी/नीतिगत व्यवस्था को अंतिम रूप देना।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत निर्मित परिसंपत्तियों का संचालन और रखरखाव।
3. स्मार्ट सिटी की चल रही परियोजनाओं को पूरा करना।
4. पूर्ण परियोजनाओं के आउटपुट परिणाम।
5. एसपीवी की वित्तीय प्रगति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed