फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: IG father dismissed the constable, advocate daughter got the uniform back for him

Bareilly: छेड़खानी के आरोपी सिपाही को IG पिता ने किया था बर्खास्त, वकील बेटी ने वापस दिलाई वर्दी; जानिए मामला

Sat, 09 Aug 2025 05:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 09 Aug 2025 05:26 AM IST
सार

हालांकि, कांस्टेबल के खिलाफ कोर्ट में छेड़खानी के मामले में ट्रायल चलता रहेगा।
 

विज्ञापन
Bareilly: IG father dismissed the constable, advocate daughter got the uniform back for him
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चलती ट्रेन में छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में जीआरपी के कांस्टेबल तौफीक अहमद को तत्कालीन आईजी डॉ. राकेश सिंह ने बर्खास्त कर दिया था। उसका मुकदमा लड़कर डॉ. राकेश सिंह की बेटी अधिवक्ता अनुरा सिंह ने नौकरी वापस दिला दी है। हालांकि, कांस्टेबल के खिलाफ कोर्ट में छेड़खानी के मामले में ट्रायल चलता रहेगा।

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल तौफीक अहमद के खिलाफ 13 जनवरी, 2023 को जीआरपी जंक्शन थाने में पीलीभीत निवासी एक छात्रा ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया। जीआरपी ने तौफीक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विभागीय जांच में वह दोषी पाया गया। 
विज्ञापन


तत्कालीन आईजी ने उसको सेवा से बर्खास्त कर दिया। तौफीक ने बर्खास्तगी को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी। डॉ. राकेश सिंह की अधिवक्ता बेटी अनुरा सिंह ने कोर्ट में तौफीक की ओर से पैरवी करते हुए उसका बर्खास्तगी आदेश रद्द करने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने तौफीक के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई को गलत करार दिया। कोर्ट ने विभागीय जांच रिपोर्ट के साथ-साथ उसके बर्खास्तगी आदेश को रद्द करते हुए पुलिस सेवा में बहाल करने का आदेश दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed