फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: houses up to six inches in Jogi Nawada

बरेलीः जोगी नवादा में छह इंच तक जमीन में दरक गए मकान

Thu, 17 Sep 2020 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: houses up to six inches in Jogi Nawada
मकान में आई दरार दिखाते जोगी नवादा के क्षेत्रवासी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

मकानों के दरकने से घरों के दरवाजे हुए टाइट, कमरे व फर्श पर आईं दरारें

विज्ञापन
बरेली। जोगी नवादा में मकान छह इंच तक जमीन में दरक गए हैं। कमरों की चौखट के खिसकने से दरवाजे टाइट हो गए हैं। अब वह खुल भी नहीं रहे हैं। इसी तरह करीब आधा दर्जन मकानों को नुकसान पहुंचा है। यहां बता दें कि मोहल्ले में पानी की पाइप लाइन डाली जा रही है, जिसमें एक स्थान पर पाइप में कैप न लगी होने के कारण प्रायोगिक तौर पर छोड़ा जा रहा पानी मकानों की नींव में जाता रहा, जिसके कारण वहां की मिट्टी धंस गई और मकानों में दरार आ गई। मामले में मकान मालिकों ने एसएसपी से मुलाकात कर जलकल एक्सईएन पर मुकदमा लिखाने की बात कही है। जलकल महाप्रबंधक आरके यादव ने बताया कि मामला जानकारी में आया है। रिपोर्ट मांगी गई है।

कमरों में आ गई दरार, खिसक गई नींव

सुरेश राठौर का मकान करीब छह इंच तक नीचे धसक गया है। एक तरफ का हिस्सा कुछ तिरछा हुआ है। इससे मकान में फर्श पर लगे पत्थर भी चटक गए हैं। दीवारों में दरारें आ गई हैं। छत के लिंटर में दरार आने के बाद उन्होंने छत पर पॉलिथीन डलवा दी है। वहीं मकान की नींव के किनारे खुदाई कराकर उसे सही करा रहे हैं, जिससे बारिश होने से नुकसान न पहुंचे। सुरेश राठौर ने बताया कि उन्होंने बुधवार को एसएसपी से मुलाकात कर मुकदमा लिखाने की बात कही है। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

तेजराम के मकान में भी आई दरार

जहां स्थान पर पाइप लाइन में कैप नहीं लगाई गई उस गली में चार ही मकान है। यहीं तेजराम के मकान के मुख्य गेट से ऊपर तक मकान में दरार आई है। तेजराम ने बताया कि जब पानी निकलकर भर रहा था तो उन्होंने कई फोन जलकल विभाग को किए, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed