फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Government wheat procurement will now start from April 15

बरेलीः सरकारी गेहूं खरीद अब 15 अप्रैल से शुरू होगी

Fri, 03 Apr 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: Government wheat procurement will now start from April 15
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : PTI

शासन ने लॉक डाउन की वजह से 15 दिन का समय बढ़ाया

विज्ञापन
बरेली। लॉक डाउन की वजह से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरू करने का समय बढ़ा दिया गया। गेहूं की खरीद अब 15 अप्रैल से होगी। शासन से आदेश आने के बाद जिला खाद्य एवं विपणन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है। अब तक खाद्य विभाग के अधिकारियों में असमंजस बना हुआ था।
प्रशासन और खाद्य एवं विपणन विभाग हर साल एक अप्रैल से गेहूं की खरीद करता है। शासन ने इस बार लक्ष्य तय नहीं किया है लेकिन अफसरों का कहना है कि खरीद का लक्ष्य पिछले साल की तुलना में ज्यादा तय होना है। डिप्टी आरएमओ ने गेहूं खरीद के लिए विभिन्न सरकारी एजेंसियों के 82 केंद्र तय तो कर लिए हैं लेकिन लॉक डाउन लगने से अफसरों को समझ में नहीं आ रहा था कि खरीद कैसे शुरू करें। शासन ने अब खरीद एक के बजाय 15 अप्रैल से करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एक हजार मीट्रिक टन गेहूं पिसा रहा प्रशासन

लॉकडाउन में आटे की कमी न पड़े, इसके लिए प्रशासन ने एक हजार मीट्रिक टन गेहूं का आवंटन कराया था। खाद्य एवं विपणन विभाग ने 500 मीट्रिक टन गेहूं परसाखेड़ा की एक फ्लोर मिल को पिसाई के लिए दिया गया है। यहां से थोक दुकानदार आटा खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गेहूं की खरीद अब 15 अप्रैल से होगी। तब तक लॉक डाउन भी खत्म हो जाएगा। प्रशासन तैयारियां कर रहा है। कोशिश रहेगी कि बगैर देरी के सभी केंद्र चालू हो जाएं। -सुशील भारती, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed