{"_id":"68f4a3d7148a1aaf0f0492de","slug":"bareilly-flower-market-is-booming-on-diwali-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diwali 2025: बरेली में फूलों का बाजार गुलजार, दीपोत्सव पर कई गुना बिक्री बढ़ी; जानिए कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diwali 2025: बरेली में फूलों का बाजार गुलजार, दीपोत्सव पर कई गुना बिक्री बढ़ी; जानिए कीमत
Sun, 19 Oct 2025 02:10 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:10 PM IST
सार
आम दिनों में अपेक्षा दिवाली पर फूलों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
विज्ञापन
फूलों की हुई खूब बिक्री
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में दिवाली पर फूलों का बाजार सजकर तैयार है। आम दिनों में अपेक्षा फूलों की बिक्री कई गुना बढ़ गई है। कीमतों में भी इजाफा हुआ है। इससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं। जिले में माल बाजार भी भेजा जा रहा है। जिले में देवचरा व शहर की मंडी में फूलों का कारोबार होता है।
विज्ञापन
देवचरा मंडी के कारोबारी नत्थू विकल बताते हैं कि जिले में बड़े पैमाने पर गुलाब व गेंदे के फूलों की खेती होती है। यहां से दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश उत्तराखंड, हरियाणा समेत अन्य राज्यों को माल जाता है। इस समय प्रतिदिन करीब 800 सौ क्विंटल गुलाब का फूल 125 क्विंटल गेंदे के फूल की खपत हो रही है। सामान्य दिनों ने ये खपत ये खपत 200 क्विंटल तक रहती है।
विज्ञापन
शनिवार को थोक मंडी में 300 रुपये प्रतिकिलो गुलाब व 100 रुपये प्रति किलों गेंदा बिका। वहीं शहर की जिला अस्पताल रोड, व मनिहारन वाली गाली में लगने वाली लगाने वाले फूलों के बाजार में रौनक रही। फूल व्यापारी राजेश कुमार सैनी ने बताया कि दिवाली में फूलों के दाम दोगुने हो गए हैं। नरक चतुर्थी व दीपावली पर फूलों की बिक्री अधिक रहेगी।
विज्ञापन
कमल का फूल बढ़ाएगा शोभा
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल का फूल चढ़ाने जाता है। रविवार को बाजार में करीब 500 फूल आएंगे, जिसकी कीमत थोक में करीब 50 से 70 रुपये के बीच रहेंगी।