{"_id":"66e68c48db14aebac1008e47","slug":"bareilly-flood-bahgul-river-wreaks-havoc-in-mirganj-flood-water-enters-villages-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly Flood: मीरगंज में बहगुल नदी का कहर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़कों पर तेज बहाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly Flood: मीरगंज में बहगुल नदी का कहर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, सड़कों पर तेज बहाव
Sun, 15 Sep 2024 12:57 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 15 Sep 2024 12:57 PM IST
सार
उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बताया कि रामगंगा नदी किनारे बसे गांवों में भी कटान की सूचना मिली है। बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जहां कटान हो रहा है।
विज्ञापन
बरेली में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में बीते दिनों हुई भारी बारिश के बाद रामगंगा समेत सभी नदियां उफान पर हैं। मीरगंज तहसील क्षेत्र में बहगुल नदी की बाढ़ का पानी गांवों में घुस गया है। रविवार को दुनका नगरिया सोवरनी मार्ग पर तीन फुट पानी बहने लगा, जिससे आवागमन बंद हो गया है। शाही क्षेत्र का गांव वसावनपुर बाढ़ से घिर गया। घरों में पानी घुस गया। ग्रामीणों ने घरेलू का सामान निकाल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।
विज्ञापन
गांव सुल्तानपुर के मुर्गी फार्म में बाढ़ का पानी भर गया है, जिससे सैकड़ों मुर्गे डूब गए। दुनका में बाल्मीकि बस्ती में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। दुनका-धनेली रोड पर भी पानी बह रही है। रामगंगा नदी भी उफान पर बह रही है। अफसरों ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लिया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों को किया अलर्ट
मीरगंज क्षेत्र की रामगंगा, भाखड़ा, पीलाखार, बहगुल और कुल्ली नदियों में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। शनिवार को तहसीलदार मीरगंज विशाल कुमार शर्मा ने राजस्व निरीक्षक धनपाल और क्षेत्रीय लेखपाल लोकेन्द्र सिंह के साथ जाकर नदी किनारे बसे गांव सुल्तानपुर, धर्मपुरा, मीरपुर, दुनका, बफरी अब्दुलनबीपुर, जुन्हाई आदि गांवों का निरीक्षण किया। लोगों से नदी से दूर रहने की अपील की। कहा कि गोला बैराज काठगोदाम से पानी छोड़ा गया है।
विज्ञापन
नदी किनारे बसे गांवों में कटान जारी
उपजिलाधिकारी मीरगंज तृप्ति गुप्ता ने बताया कि रामगंगा नदी किनारे बसे गांवों में भी कटान की सूचना मिली है। बाढ़ खंड के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जहां कटान हो रहा है। वहां रोकने की व्यवस्था कराने को कहा गया है ताकि कटान को रोका जा सके।
बहेड़ी में भी बाढ़
गोला बैराज से पानी छोड़े जाने से बहेड़ी में किच्छा नदी भी उफान पर बह रही है, जिससे शनिवार को बहेड़ी तहसील के गांव रतनपुर नौडांडी, रजपुरा, रिछोली, सुकटिया, हरहरपुर, फाजलपुर, चाचेट,मौलाना फॉर्म, भाटिया फॉर्म, मुड़िया मुकरमपुर समेत दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ गए। बाढ़ का पानी गांव से लेकर सड़कों तक बह रहा था।