फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly flame came to JNU

जेएनयू की आंच बरेली तक आई

Fri, 19 Feb 2016 02:12 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 19 Feb 2016 02:12 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जेएनयू में कथित देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी कन्हैया की रिहाई की मांग गुरुवार को भाकपा और वाम मोर्चा ने की। वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने तिरंगा मार्च निकालकर दोषियों को फांसी की सजा की मांग की। लेफ्ट  पार्टियों ने इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा गया है।
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सीपीएम, सीपीआई, माले ने मिलकर जेएनयू मामले में कन्हैया को रिहा करने की मांग की है। सीपीएम के जिला सचिव राजीव शांत, सीपीआई के राजेश तिवारी, अफलरोज आलम ने कहा कि मोदी सरकार विरोध के स्वर दबा रही है। बिना जांच के कन्हैया पर देशद्रोह का मुकदमा गलत है। यह लोकतंत्र की हत्या है। कम्युनिस्ट पार्टी के दफ्तराें पर हमले और धमकी दी जा रही है। वामपंथी कार्यकर्ता शुक्रवार को सेठ दामोदर पार्क में जमा होंगे। उधर, एबीवीपी ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदेश सह संगठन मंत्री महेश राठौर, फरीन पटेल, संजना गुप्ता, प्रदेश सहमंत्री अभय चौहान व अजीत पटेल ने कहा कि जेएनयू में विद्यार्थियों ने कैंपस में ही देश विरोधी नारे लगाए और संसद हमले में दोषी आतंकी अफजल की बरसी मनाकर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। जिस पर कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed