फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: First death in Izatnagar Railway Division due to Corona infection

बरेलीः कोरोना संक्रमण से इज्जतनगर रेल मंडल में पहली मौत

Thu, 30 Jul 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Bareilly: First death in Izatnagar Railway Division due to Corona infection
demo photo - फोटो : demo photo

रेलवे वर्कशॉप का एक टेक्नीशियन 15 दिन से गाजियाबाद में था भर्ती, बुधवार को हुई मौत

विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल में कोरोना संक्रमण से पहली मौत के बाद रेल कर्मी दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले रेलवे अस्पताल में उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वह गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। बुधवार की दोपहर उनकी मौत हो गई। सूत्रों के मुुताबिक, उनका अंतिम संस्कार गाजियाबाद में होगा। यहां बता दें कि बीते एक महीने में करीब पचास से अधिक रेल कर्मचारी अब तक संक्रमित हो चुके हैं।
डीआरएम आफिस और अन्य रेलवे ऑफिसों में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेल कर्मी इज्जतनगर रेलवे वर्कशॉप में टेक्नीशियन था। 15 दिन पहले उन्हें बुखार और खांसी की शिकायत हुई थी। उन्होंने मंडलीय रेलवे अस्पताल में सैंपल दिया, जहां दो दिन बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद वह रेलवे अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती हो गए, सुधार न होने पर परिजनों ने गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को उनके निधन का मेसेज रेल कर्मियों को मिला, जिसके बाद कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके साथी कर्मचारी परिजनों को सांत्वना देने के लिए उनके घर पहुंचे। हालांकि उनके परिजनों ने रेलवे वर्कशॉप प्रशासन को इस प्रकार की कोई सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बता दें कि इज्जतनगर रेल मंडल में कोरोना वायरस संक्रमण से यह पहली मौत है। पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ के सहायक महामंत्री जेएस भदौरिया, दल सिगार, रामानुज यादव, धनकुमार पासवान, अरविंद भदौरिया, अजय कन्नौजिया आदि ने दिवंगत रेल कर्मी को श्रद्धांजलि दी।

डीआरएम आफिस दो दिन के लिए बंद

बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल के डीआरएम आफिस में लगातार कोरोना संक्रमित मिलने से डीआरएम आफिस बुधवार से दो दिन के लिए बंद कर दिया गया। हालांकि रेलवे का कंट्रोल रूम रोजाना की तरह खुलेगा। डीआरएम आफिस बंद रहने के दौरान कोई भी कर्मचारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा, सभी फोन पर उपलब्ध रहेंगे। इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि दो दिन में आफिस को सैनिटाइज कराया जाएगा। अब आफिस शुक्रवार 31 जुलाई को खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed