फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Fire News Ajay burnt phone found both numbers put on surveillance

UP: पत्नी और ससुरालवालों में अनबन... अजय ने नए मकान का दिया था बयाना, कराना था बैनामा; जले फोन में दफन सच!

Tue, 30 Jan 2024 09:59 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 30 Jan 2024 09:59 AM IST
सार

अजय का जला हुआ फोन मिला है। पुलिस ने पति और पत्नी के मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए हैं। साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगालने में लगी है। 

विज्ञापन
Bareilly Fire News Ajay burnt phone found both numbers put on surveillance
Bareilly Fire News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फरीदपुर कस्बे के मोहल्ला फर्रखपुर में आग से पांच लोगों की मौत के मामले में घर में तलाशी के दौरान पुलिस को परिवार के मुखिया अजय का मोबाइल फोन जली हालत में मिला। वहीं, उनकी पत्नी अनीता का मोबाइल फोन अभी तक नहीं मिल सका है। दोनों नंबरों को सर्विलांस पर लगाया गया है। इससे अहम राज खुलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


एसपी देहात ने पुलिस टीमों को गली-मोहल्ले के सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने का निर्देश दिया है। इससे परिचित या अपरिचित लोगों की रात के वक्त आवाजाही को लेकर स्थिति साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन


उस वक्त घर के नजदीक पाए जाने वाले मोबाइल नंबरों का भी परीक्षण किया जाएगा। मलबे में अजय का मोबाइल फोन मिल गया है। परिजनों का दावा है कि अनीता के पास भी मोबाइल फोन था। अब इनमें से किसी नंबर पर कॉल नहीं जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को शक है कि हत्यारोपी मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए होंगे, जबकि पुलिस मान रही है कि दूसरा मोबाइल फोन आग में नष्ट हो गया होगा। हालांकि, एसएसपी ने रविवार को ही दोनों नंबरों को सर्विलांस पर लगवा दिया था।

पांच लाख मुआवजा देने की प्रक्रिया थमी
डीएम रविंद्र कुमार ने रविवार को परिवार से मिलकर हादसे पर संवेदना व्यक्त कर सीएम की ओर से पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा का जिक्र किया था। उन्होंने एडीएम व एसडीएम को कागजी कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया था। अब मामले में हत्या की रिपोर्ट होने से प्रक्रिया अधर में अटक गई है। अधिकारियों के मुताबिक हत्या की स्थिति में मुआवजा नहीं मिल सकता। पुलिस की विवेचना में हादसे की पुष्टि हुई तो यह प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी।

पांच मौतों के बाद मकान में जाने से डरे लोग
पांच मौतों के बाद मोहल्ले के लोग उस मकान में जाने से डरने लगे हैं। जले हुए शव देखने के बाद लोगों का दिल दहल गया। चेन में ताला लगाकर पुलिस ने चाबी अपने पास रख ली है।

अजय ने नए मकान का दिया था बयाना, कराना था बैनामा
मोहल्ले में ही अजय ने एक मकान खरीदने के लिए बयाना दिया था। मकान का बैनामा कराने के लिए शुभ मुहूर्त न होने से अजय ने एक माह बाद बैनामा कराने के लिए कहा था। अगले माह अजय नया मकान खरीदने के लिए बैनामा कराने वाले थे, लेकिन उससे पहले ही पूरे परिवार की जलकर मौत हो गई।

पत्नी और ससुरालवालों में थी अनबन
अजय गुप्ता के माता-पिता व उसकी पत्नी के बीच में अनबन की चर्चा भी सामने आई है। इस वजह से पास में ही रहने वाले अजय के पिता व मां उनके घर पर बहुत कम जाते थे। यही वजह रही जो अंतिम संस्कार से दौरान अजय के ससुरालवालों ने उनके पिता व भाई पर निशाना साधकर साजिश के आरोप लगा दिए।

पिता सुरेश बाबू ने बताया कि वह व उनकी पत्नी त्योहारों पर ही अजय के घर आया-जाया करते थे, या किसी परेशानी में अजय की मां वहां चली जाती थीं। अजय के बच्चे अपनी दादी-दादा के पास जाकर खेलते रहते थे। वे दोनों अजय के बच्चों का ध्यान भी रखते थे।

परिजनों से कल भी तहरीर मांगी गई थी। अजय के पिता की ओर से सोमवार को दी गई तहरीर के मुताबिक हत्या की रिपोर्ट लिख ली गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर विवेचना करेगी। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed