फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly dominates divisional Kho-Kho; emerges champion in all six categories.

Bareilly News: मंडलीय खो-खो में बरेली का दबदबा, सभी छह वर्गों में बनी चैंपियन

Thu, 08 Oct 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 08 Oct 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bareilly dominates divisional Kho-Kho; emerges champion in all six categories.
बरेली। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अगरास के तत्वावधान में मंडलीय विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बरेली मंडल के चारों जनपदों की टीमों ने छह अलग-अलग वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बरेली की टीमों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक एवं बालिका वर्ग समेत सभी छह वर्गों में जीत हासिल की।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज बरेली के परिसर में हुआ। इसमें अंडर-19 बालक वर्ग में तीन, अंडर-17 बालक वर्ग में चार, अंडर-14 बालक वर्ग में तीन टीमों के साथ ही अंडर-19 बालिका वर्ग में चार, अंडर-17 बालिका वर्ग में चार और अंडर-14 बालिका वर्ग में तीन टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय और पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज अगरास के प्रधानाचार्य पीयूष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। आयोजन में डॉ. आर्येंद्र कुमार गंगवार, प्रणय कुमार, मधु मौर्य, निधि, दिव्या, स्वीटी और भीमसेन आदि शिक्षक मौजूद रहे। प्रतियोगिता का संचालन मंडलीय क्रीड़ा सचिव नईम अहमद और शारीरिक शिक्षिका सारिका मिश्रा ने किया। निर्णायक की भूमिका चंद्रशेखर मिश्र, आरिफ शाह, वरुण कुमार सिंह और सचिन कुमार प्रेमी ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed