{"_id":"6587c05f8bd3867b1d096193","slug":"bareilly-diya-scored-99-61-percentile-without-coaching-in-cat-2023-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAT Result 2023: भाई ने किया प्रेरित, बरेली की दिया ने बिना कोचिंग 99.61 परसेंटाइल हासिल कर पाई सफलता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CAT Result 2023: भाई ने किया प्रेरित, बरेली की दिया ने बिना कोचिंग 99.61 परसेंटाइल हासिल कर पाई सफलता
Sun, 24 Dec 2023 10:54 AM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:54 AM IST
सार
बरेली के दिया पाठक ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने बिना कोचिंग के 99.61 परसेंटाइल स्कोर किया है। दिया ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और भाई को दिया है।
विज्ञापन
दिया पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घर में पढ़ाई का माहौल और सही मार्गदर्शन सफलता के द्वार खोल देता है। बरेली के शास्त्री नगर निवासी दिया पाठक ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में 99.61 परसेंटाइल हासिल कर इस वाक्य को चरितार्थ किया है। दिया ने बताया कि उन्होंने इसी साल जयपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। कैट के लिए कहीं कोचिंग नहीं की। ऑनलाइन टेस्ट सीरिज में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
दिया ने बताया कि सोशल मीडिया उनकी तैयारी में बाधक न बने, इसके लिए फोन से एप्स ही हटा दिए। बताया कि भाई दीप पाठक ने पिछले साल ही कैट क्वालिफाई किया था। वह आईआईएम बंगलूरू में पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने लगातार मागदर्शन किया। तैयारी के बीच समस्याएं आईं, लेकिन परिवार वाले हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे। इसी वजह से वह इतना अच्छा स्कोर कर पाईं।
विज्ञापन
दिया पाठक ने बताया कि एबीसी यानी आईआईएम अहमदाबाद, बेंगलुरू, कोलकाता में से किसी एक संस्थान में प्रवेश लेना उनकी प्राथमिकता है। इसके बाद कंसल्टेंसी या एचआर में जाने की इच्छा है। उनकी मां निशी पाठक शिक्षिका व पिता आरके पाठक प्राइवेट जॉब करते हैं। बेटी की सफलता पर माता-पिता बेहद खुश हैं।
विज्ञापन