{"_id":"625e9f9f252ff722af371d3e","slug":"bareilly-district-jail-inmate-suicide-co-prisoners-accused-of-assault-in-suicide-note","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: जिला जेल में कैदी ने की खुदकुशी, साथी कैदियों पर उत्पीड़न का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: जिला जेल में कैदी ने की खुदकुशी, साथी कैदियों पर उत्पीड़न का आरोप
Tue, 19 Apr 2022 05:10 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 19 Apr 2022 05:10 PM IST
सार
मृतक के परिवार वालों का कहना है कि सोमवार को अमर सिंह से उन लोगों की मुलाकात हुई थी। उसने खुद के साथ अनहोनी होने पर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली जिला जेल में सजा काट रहे कैदी अमर सिंह ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने चार साथी बंदियों को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। जेल प्रशासन के मुताबिक, बंदी अमर सिंह भमोरा के दलपतपुर गांव का रहने वाला था। पत्नी की हत्या के मामले में वह 2018 से जेल में बंद था। 2021 में उसे सजा हुई थी।
विज्ञापन
परिवार वालों का कहना है कि सोमवार को अमर सिंह से उन लोगों की मुलाकात हुई थी। उसने खुद के साथ अनहोनी होने पर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन