फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly: Daughter strangled to death after discovering love affair burnt dead body and ashes thrown in river accused in custody

बरेली: प्रेम प्रसंग का पता चलने पर बेटी की गला दबाकर हत्या, शव जलाकर नदी में बहा दीं अस्थियां, आरोपी हिरासत में

Sat, 16 Apr 2022 02:25 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/सिरौली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली/सिरौली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 16 Apr 2022 02:25 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक मंगली की कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी 10 दिन से लापता थी मगर परिवार वालों ने पुलिस में इसकी कोई शिकायत नहीं की। इसी बीच गांव में चर्चा शुरू हुई कि बेटी के प्रेम प्रसंग की बात सामने आने पर घरवालों ने ही उसकी हत्या कर दी है। मंगली से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।

विज्ञापन
Bareilly: Daughter strangled to death after discovering love affair burnt dead body and ashes thrown in river accused in custody
प्रेम संबंधों के पीछे व्यक्ति ने की बेटी की हत्या

विस्तार

प्रेम संबंधों का पता चलने पर गांव धर्मपुरा में रहने वाले मंगली यादव ने अपनी 16 वर्षीय बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाकर अस्थियां और राख अरिल नदी में बहा दीं। मामला खुलने पर पुलिस ने मंगली को हिरासत में ले लिया है। वारदात में शामिल उसके मौसेरे भाई मुरादाबाद में थाना बिलारी के गांव इशरतपुर निवासी वीरेंद्र की तलाश की जा रही है। दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगली की कक्षा नौ में पढ़ने वाली बेटी 10 दिन से लापता थी मगर परिवार वालों ने पुलिस में इसकी कोई शिकायत नहीं की। इसी बीच गांव में चर्चा शुरू हुई कि बेटी के प्रेम प्रसंग की बात सामने आने पर घरवालों ने ही उसकी हत्या कर दी है। यह जानकारी मिलने पर शुक्रवार को पुलिस ने मंगली यादव को थाने बुलाकर पूछा तो उसने बेटी के रिश्तेदारी में जाने की बात कही।

विज्ञापन

पुलिस ने रिश्तेदारी में जानकारी कराई तो पता चला कि छात्रा वहां नहीं है। इस पर पुलिस ने सख्ती की तो मंगली ने अपने मौसेरे भाई वीरेंद्र की मदद से बेटी की गला दबाकर हत्या करने की बात कबूल कर ली। बकौल पुलिस, मंगली ने बताया कि हत्या करने के बाद जंगल में अरिल नदी किनारे उसने बेटी का शव जलाकर अस्थियां और राख नदी में बहा दीं। पुलिस मंगली को लेकर नदी किनारे पहुंची तो उसने शव जलाने का स्थान भी दिखा दिया, लेकिन उसे झाड़ू लगाकर साफ किया जा चुका था।

प्रेम प्रसंग में गर्भवती होने की चर्चा

गांव वालों ने बताया कि छात्रा के घर के सामने चकरपुर निवासी एक लड़का अपनी मौसी के यहां रहता था। साल भर से छात्रा से उसके संबंध थे। पूरे गांव में इसकी चर्चा थी। छात्रा के घरवालों को पता चला तो उन्होंने समाज में बदनामी का हवाला देकर छात्रा को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। चर्चा है कि कुछ समय पहले छात्रा गर्भवती हो गई। यह बात गांव में फैली तो परिवार की और ज्यादा बदनामी होने लगी।

मौसेरे भाई के साथ बनाई योजना

सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा के मुताबिक छात्रा और उसका प्रेमी एक ही बिरादरी के थे, लेकिन छात्रा का पिता इस संबंध के विरोध में था। छात्रा नहीं मानी तो उसने अपने मौसेरे भाई वीरेंद्र से मिलकर उसकी हत्या करने की योजना बनाई। दस दिन पहले वीरेंद्र उनके घर आया और रात में दोनों ने छात्रा की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर रात में ही शव नदी किनारे ले जाकर जला दिया। गांव में चर्चा होने के कारण मामला खुल गया। इस मामले में दोनों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 

छात्रा दस दिन से लापता थी। पिता ने उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। वारदात में शामिल एक अन्य अभियुक्त की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed