फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Dargah's advice, don't sacrifice banned animals sacrifice with halal money

Bareilly: दरगाह की ताकीद- प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करें, हलाल पैसों से करें कुर्बानी, सफाई का ख्याल रखें

Tue, 05 Jul 2022 08:00 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 05 Jul 2022 08:00 PM IST
सार

दरगाह आला हजरत पर सज्जादानशीन अहसन मियां ने दीनी मसाइल पर चर्चा करते हुए ईद-उल-अजहा के मजहबी पहलू पर रोशनी डाली और मुसलमानों से अमन और सुकून के माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान खुले में कुर्बानी न करने की सख्ती से ताकीद की गई।

विज्ञापन
Bareilly Dargah's advice, don't sacrifice banned animals sacrifice with halal money
बरेली में ईद की तैयारियां जोरों पर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दरगाह आला हजरत के सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रजा खां कादरी उर्फ अहसन मियां ने ईद-उल-अजहा पर प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न करने की ताकीद की है। उन्होंने मुसलमानों से अच्छा शहरी होने का फर्ज निभाते हुए साफ-सफाई रखने और हलाल पैसों से ही कुर्बानी करने को भी कहा है। ईद-उल-अजहा का त्योहार दस जुलाई को मुकर्रर हुआ है जो तीन दिन चलेगा।

विज्ञापन


दरगाह आला हजरत पर सज्जादानशीन अहसन मियां ने दीनी मसाइल पर चर्चा करते हुए ईद-उल-अजहा के मजहबी पहलू पर रोशनी डाली और मुसलमानों से अमन और सुकून के माहौल में त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान खुले में कुर्बानी न करने की सख्ती से ताकीद की गई।
विज्ञापन


दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सज्जादानशीन ने कहा कि हलाल तरीके से कमाए हुए पैसों से ही कुर्बानी जायज मानी जाएगी। कुर्बानी हजरत इब्राहिम की सुन्नत है। मुसलमान इस सुन्नत को खुशदिली के साथ अदा करें। यह त्योहार मजहबी होने के साथ इंसानियत का भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बकरीद के दौरान सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के लिए दिया ज्ञापन

जमात रजा मुस्तफा का एक प्रतिनिधिमंडल डॉ. मेहंदी हसन के नेतृत्व में डीएम से मिला और ज्ञापन देकर बकरीद के दौरान शहर में सफाई और सुरक्षा व्यवस्था के माकूल इंतजाम करने की मांग की गई है। डॉ. मेहंदी ने बताया कि ईदगाह समेत शहर की सभी मस्जिदों में सुबह छह से 11 बजे तक नमाज अदा की जाएगी। इसके बाद तीन दिनों तक कुर्बानी का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान नगर निगम की ओर से साफ सफाई, पेयजल और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था कराई जाए। प्रतिनिधिमंडल में हाफिज इकराम रजा खान, शमीम अहमद, समरान खान, मोइन खान, अब्दुल्लाह रजा खान आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed