फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly College student Sanjana Singh honored with NSS Award by President Draupadi Murmu

UP: बरेली कॉलेज की छात्रा संजना सिंह को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

Fri, 29 Sep 2023 09:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Sep 2023 09:41 PM IST
सार

एमए की छात्रा संजना सिंह एनएसएस स्वयंसेविका हैं। उन्हें एनएसएस अवार्ड 2021-2022 से सम्मानित किया गया है। दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संजना को यह पुरस्कार प्रदान किया। 

विज्ञापन
Bareilly College student Sanjana Singh honored with NSS Award by President Draupadi Murmu
एनएसएस स्वयंसेवक संजना सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बरेली कॉलेज की छात्रा संजना सिंह को एनएसएस अवार्ड 2021-2022 से सम्मानित किया है। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में संजना ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। एमए की छात्रा संजना सिंह एनएसएस स्वयंसेवक हैं। उन्हें यह पुरस्कार पर्यावरण, स्वच्छता, कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम समेत अन्य सामाजिक सरोकारों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला है। 

विज्ञापन


राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संजना सिंह को बधाई दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा है कि संजना सिंह द्वारा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। 
विज्ञापन

 

परिवार में खुशी का माहौल 

बरेली की जन आदर्श कॉलोनी की रहने वाली संजना सिंह के परिवार में खुशी का माहौल है। परिचित और रिश्तेदार उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दे रहे हैं। संजना के पिता स्वतंत्र सिंह अग्निशमन सेवा में कार्यरत हैं। छात्रा को एनएसएस अवार्ड मिलने पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केपी सिंह, कुलसचिव अजय कृष्ण, कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 

ये भी पढ़ें- UP News: यूं ही नहीं होती बिजली बिल में गड़बड़ी...‘सेटिंग’ का फंडा है ये; परेशान उपभोक्तों ने लगाए ये आरोप
 

छात्रा संजना सिंह का चयन सामाजिक एवं युवा गतिविधियाओं में उत्कृष्ट योगदान स्वयंसेवक श्रेणा वर्ष 2021-2022 के लिए हुआ था। इस साल उत्तर प्रदेश के दो स्वयंसेवकों को यह पुरस्कार मिला है। संजना वर्ष 2019 से लगातार एनएसएस की गतिविधियों में अग्रणी रही हैं। उन्होंने महिलाओं को स्वच्छता, सेनेटरी पैड वितरण में बेहतर कार्य किया। कोरोना काल में भी मास्क वितरण समेत अन्य जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed